MP: कलयुगी मामी ने पार की क्रूरता की सारी हदें, प्राइवेट पार्ट तक को नहीं छोड़ा

इंदौर, 25 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दर्दनाक घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जिसमें कलयुगी मामी का क्रूर चेहरा भी देखने मिल रहा है, यहां एक मामी ने अपनी गोद ली भांजी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। मामी ना सिर्फ मासूम के साथ मारपीट करती थी, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट को भी चोट पहुंचाई है। लोगों ने जब मासूम को घायल हालत में देखा तो उन्होंने तुरंत चाइल्डलाइन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद चाइल्डलाइन की टीम ने पहुंचकर मासूम को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां फिलहाल मासूम का इलाज जारी है।

indore

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम शनिवार की देर रात का है, जहां शहर के पाटनीपुरा इलाके में कुछ लोगों ने एक मासूम को घायल अवस्था में देखा, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन की टीम को दी। सूचना लगते ही चाइल्ड लाइन की टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने एक बालिका को पाया जो डरी सहमी थी। वहीं इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम इस बच्ची को लेकर पुलिस थाने पहुंची, और फिर अस्पताल में भर्ती कराकर बच्ची का इलाज शुरू किया।

बच्ची के शरीर पर मिले चोट के निशान

चाइल्डलाइन की टीम जैसे ही बच्ची को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंची, वैसे ही डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज शुरू किया, जहां डॉक्टरों को बच्ची के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। इतना ही नहीं बच्ची का प्राइवेट पार्ट भी काफी जख्मी हुआ है। वहीं अब डॉक्टरों की टीम बच्ची का इलाज कर रही है, जहां लगातार बच्ची के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहे हैं।

लगातार सामने आ रहे घटनाक्रम

प्रदेश में इन दिनों महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की संख्या निरंतर बढ़ती चली जा रही है, जहां बच्चों के साथ होने वाले अपराध भी बढ़ रहे हैं। इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की खबर निकल कर सामने आई थी, तो वहीं अब इंदौर से निकल कर सामने आई इस खबर ने सभी को झंकझोरकर कर रख दिया। वहीं अब पुलिस इस बच्ची के साथ क्रूरता करने वाली मामी को तलाश रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+