MP: पूर्वोत्तर के चुनाव परिणामों पर इंदौर में मना जश्न, BJP कार्यकर्ताओं ने एक - दूसरे को दी बधाई

भाजपा कार्यालय पर पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी द्वारा शानदार प्रदर्शन पर विजय उत्सव बनाया गया, जिसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, जोरदार आतिशबाजी के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए बधाई दी.

indore

Recommended Video

    इंदौर: त्रिपुरा-नागालैंड में भाजपा की वापसी, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में नगर भाजपा कार्यालय पर पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी द्वारा शानदार प्रदर्शन पर विजय उत्सव बनाया गया, जिसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, जोरदार आतिशबाजी के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए जीत की बधाई दी है। इस दौरान बीजेपी नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को पूर्वोत्तर की जनता ने अपना आशीर्वाद भाजपा को दिया है। कार्यालय पर जीत के जश्न में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, नगर महामंत्री संदीप दुबे, सविता अखंड, प्रदेश प्रवक्ता दिव्या गुप्ता, कमल वाघेला, योगेश गेंदर, ज्योति तोमर और शैलजा मिश्रा उपस्थित रहे।

    बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब हुए हैं

    बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा की, पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन के साथ त्रिपुरा में प्रचंड बहुमत और नागालैंड में गठबंधन की सरकार और मेघालय में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। रणदिवे ने समस्त नगर और देशवासियों को भाजपा की प्रचंड जीत पर शुभकामनाएं दी और कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की विश्वसनीयता देश की नहीं विश्व में बनती जा रही है। उसी का प्रभाव है कि, पूर्वोत्तर की जनता ने अपना आशीर्वाद भाजपा को दिया है। साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं के किए हुए कार्य और अथक परिश्रम की बदौलत भी हम पूर्वोत्तर राज्यों में बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब हुए हैं।

    ऐसा रहा चुनावी परिणाम

    पूर्वोत्तर के इन तीनों राज्यों में 16 और 27 फरवरी को मतदान हुआ था, जहां अब 2 मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है, जिसमें नागालैंड और त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है, यहां क्षेत्रीय दल भी बाजी मारते नजर आए हैं। उधर, मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। वही अब जल्द ही तीनों राज्यों की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी जहां यह तय हो जाएगा कि इन तीनों राज्यों में किस पार्टी ने बहुमत हासिल किया है, और किसके हाथ इन तीनों ही राज्यों में सत्ता की चाबी लगी है।

    ये भी पढ़े- चुनाव नतीजों पर बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश- नतीजे को स्वीकार करते हैं, हमें संगठन को मजबूत करना है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+