MP: लाड़ली बहन योजना के लिए ऐसे करें आवेदन, किन बातों का रखना होगा ध्यान, जानिए?
एमपी में जल्द ही लाड़ली बहन योजना प्रारंभ होने जा रही है, जहां इससे पहले शासन द्वारा इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लेकर नियमों से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया।

मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना प्रारंभ होने वाली है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने स्पष्ट किया है कि, आवेदन करने के लिए आय प्रमाण पत्र अथवा मूल निवासी प्रमाण पत्र संलग्न करना ज़रूरी नहीं है। आवेदक महिला का स्वयं का किसी भी बैंक में एकाउंट होना चाहिए। यह ज्वाइंट एकाउंट नहीं होना चाहिए। महिला का आधार और समग्र नंबर होना ज़रूरी है। अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक कराया जाना ज़रूरी है। साथ ही बैंक में जाकर यह सुनिश्चित करना होगा कि बैंक एकाउंट डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम के तहत ओपन हो।
1 हजार रुपए खाते में आएंगे
प्रदेश शासन द्वारा इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लेकर नियमों से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया। कलेक्टर कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नगर निगम की ओर से स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह तथा अपर कलेक्टर राजेश राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं महिला बाल विकास के अधिकारी शामिल हुए। प्रदेश की 23 से 60 वर्ष आयु के मध्य की विवाहित महिलाओं को योजना के लाभ की पात्रता होगी। प्रत्येक पात्र महिला को उसकी पात्रता अवधि में 1000 रूपये प्रतिमाह के मान से राशि सीधे उसके आधार लिंक्ड बैंक खाते में जमा की जायेगी। किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह 1000 रूपये से कम जितनी राशि प्राप्त हो रही होगी, तो उस महिला को वह राशि प्रदाय कर 1000 रूपये तक राशि की पूर्ति करने का योजना में प्रावधान किया गया है।
जल्द ही लागू होने जा रही योजना
योजना में समस्त आवेदन नि:शुल्क ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त हितग्राही यदि स्वयं उपस्थित होकर "आवेदन के लिए आवश्यक जानकारी का प्रपत्र" देती है तो उसकी भी प्रविष्टी ऑनलाइन पोर्टल पर करने की व्यवस्था की गई है। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा लाडली बहन योजना लागू की जा रही है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश में रहने वाली महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। मध्यप्रदेश में जल्द ही यह योजना लागू होने जा रही है। लाडली बहन योजना को लेकर प्रदेश भर की महिलाओं ने सीएम शिवराज सिंह चौहान का आभार भी जताया है।
ये भी पढ़े- Holi पर टेसू के फूल से वन विभाग ने बनाया गुलाल, इस तरह कर सकते हैं Online खरीदी












Click it and Unblock the Notifications