भारत के अस्पतालों और डॉक्टरों पर पूरा विश्वास...क्यों महानायक अमिताभ बच्चन ने कही ये बात, जानिए?

हॉस्पिटल शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि, कभी ऐसी अवस्था आए कि मुझे अस्पताल में जाना पड़ेगा, तो मैं एक बार फिर भारत के डॉक्टरों पर विश्वास रखूंगा, और भारत के अस्पतालों पर विश्वास रखूंगा.

indore

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन बतौर अतिथि शामिल हुए हैं। साथ ही इस कार्यक्रम में अनिल अंबानी और टीना अंबानी भी शामिल हुए हैं। हॉस्पिटल शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि, 1950 के दशक से लेकर 2000 के दशक तक शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसने अस्पताल के उस तरह से दर्शन नहीं किए होंगे, जिस तरह से मैंने किए हैं। न जाने कितने ऑपरेशन थिएटर, न जाने कितने डॉक्टरों से मेरा इलाज होता रहा है, और मैं अपना आभार और धन्यवाद प्रकट करता हूं कि, उनकी वजह से मैं आज आपके सामने खड़ा हूं, उनकी वजह इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि जितनी भी दुर्घटनाएं हुई, मेरे साथ, कई बार मुझे लगा कि, मेरे पास साधन थे, मेरे परिवार के पास साधन थे कि मैं अपना इलाज विदेश में जाकर करवा सकूं, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया, क्योंकि मुझे भारत की चिकित्सा और भारत के डॉक्टरों पर पूरा विश्वास था, और आज तक विश्वास रहेगा, यदि आगे भी कभी ऐसी अवस्था आए कि मुझे अस्पताल में जाना पड़ेगा, तो मैं एक बार फिर भारत के डॉक्टरों पर विश्वास रखूंगा, और भारत के अस्पतालों पर विश्वास रखूंगा।

जमकर की इंदौर की सराहना

जमकर की इंदौर की सराहना

इंदौर की स्वच्छता के मुरीद हुए महानायक अमिताभ बच्चन ने इंदौर की जमकर सराहना करते हुए कहा की, इंदौर शहर आकर मुझे आनंद आ रहा है। इतना भव्य अस्पताल यहां पर खोला गया है। मैं उम्मीद करता हूं कि, आप सब इसका उपयोग करेंगे। इंदौर शहर को घोषित किया है कि, वह सबसे स्वच्छ शहर है भारतवर्ष में, आज इस अस्पताल के उद्घाटन के बाद मैं कहना चाहता हूं, इंदौर जो है सबसे स्वस्थ शहर भी भारत का बने।

कार्यक्रम में नजर आए ये दिग्गज

कार्यक्रम में नजर आए ये दिग्गज

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हुए कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के लोकार्पण समारोह में उद्योगपति अनिल अंबानी उनकी पत्नी टीना अंबानी, महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन समेत तमाम अतिथि मौजूद रहे। साथ ही इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली जुड़े, इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़कर कार्यक्रम को संबोधित किया। बता दें कि इंदौर में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल का लोकार्पण हुआ है, जहां अब यह अस्पताल लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए तैयार नजर आ रहा है। इस अत्याधुनिक अस्पताल की चर्चा पूरे प्रदेश में की जा रही है।

अत्याधुनिक हॉस्पिटल का किया शुभारंभ

अत्याधुनिक हॉस्पिटल का किया शुभारंभ

फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन इंदौर में लगभग 3 एकड़ जमीन पर बने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के शुभारंभ समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। इंदौर में बने अत्याधुनिक हॉस्पिटल की चर्चा पूरे प्रदेश में है। हॉस्पिटल का निर्माण लगभग 2 महीने पहले पूरा हो चुका है, जहां अब इसका लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया है। इस समारोह में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ अनिल अंबानी और टीना अंबानी भी पहुंचे हैं। उधर, एयरपोर्ट पर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब नजर आए।

ये भी पढ़े- स्वच्छ के बाद अब सबसे स्वस्थ शहर बनेगा इंदौर...अमिताभ बच्चन ने किया अंबानी के हॉस्पिटल का शुभारंभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+