MP के इस शहर की महिला में मिले मंकी पॉक्स जैसे लक्षण, मचा हड़कंप

इंदौर, 3 अगस्त: देशभर में इन दिनों मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी है, जहां लोग मंकीपॉक्स को लेकर अब टेंशन में नजर आ रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला में मंकीपॉक्स जैसे लक्षण होने की बात सामने आई। वहीं इसके बाद महिला ने निजी क्लीनिक पर पहुंचकर खुद में मंकीपॉक्स जैसे लक्षण होने की बात कही, जिसके बाद क्लीनिक प्रबंधन ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के सैंपल कलेक्ट कर उसे जांच के लिए लैब भिजवाया है।

indore

घर जाकर टीम ने लिए सैंपल

महिला ने निजी क्लीनिक पर पहुंचकर जैसे ही मंकीपॉक्स जैसे लक्षण होने की बात कही, वैसे ही क्लीनिक पर हड़कंप मच गया, जिसके बाद क्लीनिक प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस पूरे मामले की सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुंची, और सैंपल कलेक्ट किए। वहीं इसके बाद महिला को आइसोलेट कर दिया गया है, जब तक महिला की रिपोर्ट नहीं आएगी तब तक महिला आइसोलेशन में ही रहेगी।

मंकीपॉक्स का एक भी कंफर्म केस नहीं

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, इंदौर में अभी तक मंकीपॉक्स का एक भी कंफर्म के सामने नहीं आया है। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि, महिला डायबिटीज की मरीज है। इस कारण उसे अक्सर रिएक्शन होता रहता है। महिला इन लक्षणों को लेकर डरी हुई है। अधिकारियों की मानें तो मंकीपॉक्स जैसा कुछ भी नहीं है। उधर, अधिकारियों ने महिला के परिजनों से भी चर्चा की है।

मंकी पॉक्स को लेकर टेंशन

देशभर में कोरोना संक्रमण के बाद अब मंकी पॉक्स टेंशन बना हुआ है, जहां मध्यप्रदेश में भी मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा है। उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि WHO ने भी मंकी पॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। भारत देश में मंकी पॉक्स के कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं, जिसके बाद अब मध्यप्रदेश में भी मंकी पॉक्स का खतरा बढ़ने लगा है, जिसे देखते हुए अब प्रदेशवासियों को एक बार फिर सावधान रहने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+