MP के इस हिस्से में फिर होगी झमाझम बारिश, नर्मदा किनारे गांवों के लिए अलर्ट जारी

इंदौर, 15 जुलाई: मध्य प्रदेश में दिनो झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश का दौर देखने मिल रहा है। ऐसे में मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी था, जो फिलहाल थमा हुआ नजर आ रहा है, लेकिन एक बार फिर मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार मालवा निमाड़ अंचल में झमाझम बारिश की संभावनाएं नजर आ रही है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई अंचलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की भी संभावना जताई जा रही है, जिसे देखते हुए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है, तो वहीं मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर खरगोन, अलीराजपुर, बड़वानी और धार जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

नर्मदा किनारे गांव को किया गया अलर्ट

नर्मदा किनारे गांव को किया गया अलर्ट

प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश को देखते हुए अब नर्मदा किनारे के गांवों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है, प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जिसके चलते अब नर्मदा किनारे मौजूद गांव में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, जिसे देखते हुए नर्मदा किनारे स्थित गांव में अलर्ट जारी किया गया है, मालवा निमाड़ अंचल में खरगोन, खंडवा, बड़वानी और झाबुआ जिले में नर्मदा किनारे के गांवों को अलर्ट किया गया है।

अब तक प्रदेश में हुई कुल इतनी बारिश

अब तक प्रदेश में हुई कुल इतनी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यदि इसी तरह का मौसम बना रहा तो जुलाई में ही मानसून अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा, संभावना तो यह भी जताई जा रही है कि, मानसून जुलाई माह में ही पूरे सीजन का कोटा भी पूरा कर सकता है। आने वाले दिनों में बनने वाले सिस्टम भी मजबूत बताए जा रहे हैं, जिसके चलते प्रदेश भर में झमाझम बारिश होने का सिलसिला जारी रहेगा, तो वहीं इसका असर मालवा निमाड़ अंचल पर भी देखने मिलेगा।

आने वाले 24 घंटे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण

आने वाले 24 घंटे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण

आने वाले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिलेगा, तो वहीं कहीं-कहीं बाढ़ आने की आशंका भी जताई गई है, जिसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी अब अलर्ट नजर आ रहा है। वहीं अब तक जारी भारी बारिश के दौरान नदी नाले जहां उफान पर आ गए हैं, तो वहीं लोगों के घरों में भी पानी घुसने लगा है। भारी बारिश के चलते अलग-अलग तरह के हादसों की खबर भी प्रदेश से निकल कर सामने आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+