खरगोन हिंसा के बाद लोगों ने लिया संकल्प, गैर हिंदुओं का करेंगे आर्थिक बहिष्कार
खरगोन, 25 अप्रैल: हिंसा के बाद अब खरगोन में हालात धीरे-धीरे सामान्य होते चले जा रहे हैं, तो वहीं शहर में शांति स्थापित हो रही है, लेकिन हिंसा के बाद अब लोगों के बीच दूरियां बढ़ गई है, जिसका एक उदाहरण सामने आया है. जिले के एक गांव में हिंदू संगठन से जुड़े लोग जनता को संकल्प दिला रहे हैं, जिसमें गैर हिंदुओं की दुकान से किसी भी तरह का कोई सामान नहीं खरीदने की शपथ दिलवाई जा रही है. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है. इस तरह के अलग-अलग घटनाक्रम जिले के कई गांव से सामने आ रहे हैं. बीते दिनों रामनवमी पर खरगोन में हुए उपद्रव का लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ा है, जिसके बाद अब लोग गैर हिंदुओं के बहिष्कार का संकल्प ले रहे हैं.
Recommended Video

धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात
उधर, खरगोन में अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होते चले जा रहे हैं, जहां शहर में कर्फ्यू के बीच मिलने वाली छूट की समय सीमा को भी बढ़ा दिया गया है. सोमवार को कर्फ्यू के दौरान 9 घंटे की छूट दी गई, जिसमें लोगों की जरूरतों का सामान संबंधित सभी दुकानें खुली रही. वहीं लोगों ने घरों से बाहर निकल कर अपनी-अपनी जरूरतों का सामान खरीदा, जिससे बाजारों में चहल-पहल नजर आ रही थी.
उपद्रव में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
उपद्रव में शामिल आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. उपद्रव में शामिल 106 फरार आरोपियों पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है. वहीं अब तक हिंसा में शामिल 154 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मामले में अब तक 60 से ज्यादा एफ.आई.आर दर्ज की जा चुकी है, पुलिस ने उपद्रव में शामिल सभी आरोपियों की लिस्ट जारी कर दी है, जहां अब लिस्ट के आधार पर पुलिस इन आरोपियों की धरपकड़ कर रही है.












Click it and Unblock the Notifications