Weather update: केरल के बाद अब इस दिन MP में दस्तक देगा मानसून, होगी झमाझम बारिश!

इंदौर, 30 मई: देशभर में पड़ी भीषण गर्मी के बाद अब मानसून की रफ्तार भी तेज नजर आ रही है, जहां समय से पहले मानसून ने केरल में अपनी दस्तक दे दी है. इसी के साथ मध्यप्रदेश में भी अब जल्द मानसून अपनी दस्तक दे सकता है, जहां केरल में 2 से 3 दिन पहले पहुंचे मानसून के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि, मध्य प्रदेश में भी मानसून समय से पहले पहुंच सकता है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आमतौर पर मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक का समय 15 जून से लेकर 1 जुलाई तक का रहता है. इस बार संभावना जताई जा रही है कि मानसून 17 जून तक मध्य प्रदेश में अपनी दस्तक दे सकता है. वहीं इस बार आशंका इस बात को लेकर के भी जताई जा रही है कि, प्रदेश में मानसून काफी एक्टिव रहते हुए झमाझम बारिश कराएगा.

Recommended Video

    Monsoon Update: Kerala पहुंचा Monsoon, तीन दिन पहले दी दस्तक | वनइंडिया हिंदी
    indore

    राहत लेकर आएगा मौसम परिवर्तन

    मध्यप्रदेश में इन दिनों गर्मी अपना कहर बरपा रही है, लेकिन इस बीच अब जल्द ही मौसम परिवर्तन होने की संभावना जताई जा रही है, जहां प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में आने वाले दिनों में आंधी तूफान के साथ रिमझिम बारिश का दौर देखने मिल सकता है, लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण तापमान में जहां बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, तो वहीं मौसम परिवर्तन की संभावना लोगों के लिए राहत लेकर आई है.

    प्रदेश के इन हिस्सों में गर्मी का प्रकोप

    वैसे तो इस बार पूरे मध्यप्रदेश में गर्मी कहर बरपा रही है, जहां लगातार बढ़ता तापमान पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ रहा है. ऐसे में मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल समेत तमाम अंचलों में तापमान लगातार बढ़ते चला जा रहा है. प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुर, इंदौर, उज्जैन, खरगोन और बड़वानी जैसे जिलों में गर्मी का खासा प्रकोप देखने मिल रहा है.

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+