25 दिन बाद पटरी पर लौटी जिंदगी, खरगोन में कर्फ्यू समाप्त

खरगोन, 4 मई: आखिरकार उपद्रव के 25 दिन बाद खरगोन में जिंदगी पटरी पर लौटी है, जहां प्रशासन ने कर्फ्यू समेत तमाम प्रतिबंध समाप्त कर दिए हैं. शांति समिति की बैठक के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने कर्फ्यू समाप्त करने के निर्देश दिए. जिसके तहत कर्फ्यू समेत तमाम प्रतिबंध जहां समाप्त कर दिए गए हैं, तो वहीं धारा 144 भी हटा दी गई है. शांति समिति की बैठक के बाद एसडीएम मिलिंद ढोके ने बताया कि, सभी समुदायों को बुलाकर शांति समिति की बैठक ली गई. शांति समिति की बैठक में सभी सदस्य भी थे, और सभी धर्म के लोग शामिल थे. सभी की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि, पूर्व में 10 तारीख को जो प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए थे, उसे आज से निरस्त किया जाता है.

Recommended Video

    25 दिन बाद पटरी पर लौटी जिंदगी, खरगोन में कर्फ्यू समाप्त
    khargone

    मंगलवार को कर्फ्यू, तो बुधवार को मिली थी लंबी छूट

    मंगलवार को मुख्य त्यौहार होने के कारण पाबंदियों में किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी गई थी, तो वहीं त्यौहार शांतिपूर्वक निपट जाने के बाद अब बुधवार को कर्फ्यू के दौरान बड़ी छूट दी गई थी, जहां सुबह 6 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में छूट थी. इस दौरान पेट्रोल पंप खुले रहे, कर्फ्यू के बीच मिली छूट के दौरान लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले और जरूरतों का सामान खरीदा. इस दौरान बाजारों में चहल-पहल नजर आ रही थी.

    बाजारों पर पुलिस की पैनी नजर

    एक तरफ खरगोन में जहां धीरे-धीरे हालात सामान्य होते चले जा रहे हैं, तो वहीं अधिकारी भी अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहे हैं. पुलिस की बाजारों पर पैनी नजर है, तो वहीं असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस सख्त नजर रखे हुए हैं. शासन और प्रशासन के उच्च अधिकारी भी लगातार हालातों का फीडबैक ले रहे हैं.

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+