एक्टर अक्षय कुमार ने बताया, आखिर क्या है रक्षाबंधन पर बहनों के लिए सबसे बेस्ट गिफ्ट

इंदौर, 5 अगस्त: अपने एक्शन के लिए फैंस के दिल में खास जगह रखने वाले एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी रक्षाबंधन के प्रमोशन में व्यक्त नजर आ रहे हैं, जहां एक्टर अक्षय कुमार अलग-अलग शहरों में स्टार कास्ट के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच एक्टर अक्षय कुमार अपकमिंग मूवी रक्षा बंधन के प्रमोशन के लिए मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर आए, यहां एक्टर अक्षय कुमार ने मूवी का प्रमोशन किया।

राखी पर बहन के लिए बताया बेस्ट गिफ्ट

राखी पर बहन के लिए बताया बेस्ट गिफ्ट

फिल्म रक्षाबंधन की स्टार कास्ट के साथ मिनी मुंबई इंदौर आए एक्टर अक्षय कुमार ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया, जहां अक्षय से जब रक्षाबंधन पर बहन को बेस्ट गिफ्ट कौन सा दिया जाए ये सवाल किया गया, तो इसका जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने खुद का अनुभव बताते हुए, कैश और चेक को राखी का सबसे अच्छा गिफ्ट बताया। इस दौरान एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म से जुड़ी स्टार कास्ट मौजूद रही।

अक्षय कुमार ने बताया फिटनेस का राज

अक्षय कुमार ने बताया फिटनेस का राज

इंदौर आए एक्टर अक्षय कुमार से जब उनकी फिटनेस का राज पूछा गया, तो एक्टर अक्षय कुमार ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, हेल्थ का सबसे बड़ा राज खुशी है, आदमी को खुश रहना चाहिए, आज भी आदमी को एक दूसरे को चुटकुले जरूर सुनाना चाहिए, चुटकुले जो हैं, वो जिंदगी की एक बहुत ही अहम चीज है।

एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब

एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब

खाने पीने के शौकिन लोगों का शहर इंदौर अपने स्वाद के लिए अलग पहचान रखता है, तभी तो मिनी मुंबई आए एक्टर अक्षय कुमार छप्पन दुकान पहुंचे, जहां अक्षय की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस की भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म से जुड़ी स्टार कास्ट मौजूद रही, लेकिन छप्पन दुकान पर फैंस की भीड़ ज्यादा हो जाने के कारण एक्टर अक्षय कुमार अपनी कार से बाहर नहीं निकल पाए।

कुछ ऐसी है फिल्म रक्षाबंधन

कुछ ऐसी है फिल्म रक्षाबंधन

फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, फिल्म एक ऐसे भाई की कहानी पर केंद्रित है, जिस पर चार बहनों की जिम्मेदारी होती है। वहीं इस फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार नजर आएंगे, जहां एक्टर अक्षय कुमार के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं अक्षय कुमार लगातार इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अलग-अलग शहरों में नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+