Khargone news: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर पैनी नजर, मिलेगी ये सजा

खरगोन में अपर कलेक्टर ने कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने तथा इंटरनेट व सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए खरगोन जिले में धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

indore

Recommended Video

      खरगोन: इंदौर हादसे के बाद अलर्ट मोड में सरकार,प्रशासन ने जानकारी जुटाने के किए प्रयास

      खरगोन जिला मध्य प्रदेश के संवेदनशील जिलों में से एक है, यही कारण है कि, यहां पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आता है। सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वाले और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज डालने वालों के खिलाफ प्रशासन और पुलिस सख्त नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि, अपर कलेक्टर ने कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने तथा इंटरनेट व सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए खरगोन जिले में धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

      प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं

      अपर कलेक्टर जेएस बघेल ने कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने तथा इंटरनेट व सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए खरगोन जिले में धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर दोषी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसमें साम्प्रदायिक, धार्मिक व जातिगत द्वेष पहुंचाने वालों पर कार्रवाई होगी। ऐसी पोस्ट करना, फारवर्ड करना, लाईक करना, गलत उद्देश्य के लिए किसी जगह संग्रहित होने की सूचना देना, गैर कानूनी गतिविधियां करने के लिए आव्हान करना आदि प्रतिबंधित रहेगा।

      इन निर्देशों का रखना होगा विशेष ध्यान

      जारी आदेश में बताया है कि, व्हाट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर आदि यूजर द्वारा कोई ऐसा आपत्तिजनक पोस्ट जिससे धार्मिक भावना भड़के एवं किसी सम्प्रदाय विशेष की भावना उल्लेखित हो ऐसे पोस्ट को प्रसारित न करें। व्हाट्सअप ग्रुप एडमीन तथा ग्रुप से जुड़े यूजर धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट को प्रसारित न करें एवं ग्रुप के यूजर को ऐसा करने से रोकें। ग्रुप एडमीन व्हाट्सअप, फेसबुक एवं अन्य बनाये गये ग्रुप का मुखिया होता है यदि उसके ग्रुप किसी भी सदस्य द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला अथवा संदेश, फोटो, वीडियों डालता है तो ग्रुप एडमिन जवाबदारी होगी। किसी भी धर्म सम्प्रदाय के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी या चित्र कभी भी लाइक फॉरवर्ड अथवा शेयर न करें। सोशल मीडिया पर आये संदेश कई बार षडयंत्र के तहत भेजे जाते हैं, इन पर कोई भी प्रतिक्रिया देने के पूर्व इनकी सत्यता की जांच करने का प्रयास करें।

      ये भी पढ़े- Indore रोजगार देने में नंबर 1, स्वरोजगार के लिए भी दिया इतना ऋण

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+