Indore news: ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, नई गलती पर पुराना हिसाब भी बराबर करेगी पुलिस

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन मोड़ देखने मिल रहा है, जहां यातायात प्रबंधन बीट प्रभारियो की बैठक न्यू पुलिस कंट्रोल रूम, पलासिया सभाग्रह में ली गई।

indore

Recommended Video

    इंदौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

    देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ट्रैफिक के मामले में भी नंबर वन बनने की तैयारी कर रहा है, जहां अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर महेश चंद जैन के द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और सभी सहायक पुलिस आयुक्त की उपस्थिति में यातायात प्रबंधन पुलिस के निरीक्षक, उपनिरीक्षक/सूबेदार यातायात प्रबंधन बीट प्रभारियो की बैठक न्यू पुलिस कंट्रोल रूम, पलासिया सभाग्रह में ली गई। बैठक में शामिल सभी अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा कर अपने-अपने बीट क्षेत्र, नोडल प्वाइंट पर बेहतर यातायात प्रबंधन हेतु दिशा निर्देश दिए।

    पुराना हिसाब करवाएं बराबर

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात प्रबंधन ने सभी अधिकारियो से कहा कि " यदि कोई गैर जिम्मेदार वाहन चालक गलत दिशा, रेड लाइट का उल्लंघन कर स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ता के जीवन को संकट में डालता है तो ऐसे गैर जिम्मेदार वाहन चालक को उसी चौराहा पर रोककर या वायरलेस प्रसारण कर अगले चौराहा पर सूचित कर, वाहन रुकवा कर उक्त वाहन चालक के पूर्व में लंबित ई-चालानों की जानकारी यातायात प्रबंधन केंद्र से लेकर, एक नई गलती पर पुराना सारा हिसाब बराबर करवाएं। ऑटो चालक, मैजिक सिटी वेन, बस आदि लोक परिवहन चालक द्वारा यातायात नियमो के उल्लंघन पर प्रमुखता से प्रभावी कार्रवाई करें।

    22 हजार से अधिक का जुर्माना किया गया वसूल

    क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय एवं सम्भागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों सहित अन्य वाहनों हेतु खंडवा रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान 80 से अधिक वाहनो को चेक किया गया। वाहनो के परमिट ,फिटनेस ,रजिस्ट्रेशन, बीमा,पीयूसी आदि दस्तावेज चेक किये गए। क्षमता से अधिक सवारी,तेज गति से वाहन चलाने ,परमिट शर्तो का उल्लंघन, वाहन चलाते समय चालक द्वारा मोबाइल पर बात करने, प्रेशर हॉर्न, आदि की जाँच की गई। मोटर व्हीकल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 24 वाहनों पर चलानी कार्रवाई की गई, जिनसे 22 हजार 500 रूपये जुर्माना राशि वसूल की गई।

    ये भी पढ़े- MP के Mhow में तेंदुए ने किया हमला, कुछ इस तरह बुजुर्ग ने बचाई जान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+