Indore News: भिक्षुक मुक्त शहर बनेगा इंदौर, रेस्क्यू टीम को मिली बड़ी सफलता
Indore News: भिक्षावृत्ति मुक्त इन्दौर अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी के अंतर्गत भिक्षावृत्ति करते 10 महिलाएं एवं 4 बच्चों को रेस्क्यू कर सेवा धाम में प्रवेशित कराया गया।
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार भिक्षावृत्ति मुक्त इन्दौर अभियान के तहत जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार को इंदौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भिक्षा मांगने वालों के विरूद्ध रेस्क्यू की कार्रवाई की गई।

जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रामनिवास बुधौलिया एवं उपायुक्त नगर निगम लता अग्रवाल के निर्देशन में जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा आज अन्नपूर्णा मंदिर और चौराहे से 10 महिलाएं एवं चार बच्चों को भिक्षावृत्ति करते हुए रेस्क्यू कर इन्हें उज्जैन के सेवा धाम में प्रवेशित कराया गया।जिला प्रशासन की टीम द्वारा भिक्षा मांगने वाले और भिक्षा देने वाले, दोनों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।सतीश गंगराडे, दिनेश मिश्रा एवं अन्य टीम सदस्यों द्वारा रेस्क्यू की कार्रवाई की गई। बताया गया कि, इस तरह की कार्यवाहियां लगातार जारी रहेंगी।
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान का संचालन इंदौर में किया जा रहा है। इस अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए कलेक्टर सिंह के निर्देशानुसार जिले को भिक्षुक मुक्त किये जाने हेतु विभिन्न विभागों के 07 संयुक्त दलों का गठन किया गया है।
यह दल महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी की अध्यक्षता में कार्य करते हुये विभिन्न चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान संबंधित आवश्यक कार्यवाही को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करेंगे। अभियान अंतर्गत इंदौर शहर के विभिन्न चौराहों पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों, ए.आई.सी.टी.एस.एल (सिटी बस ऑफिस) गीता भवन इंदौर से निरन्तर मॉनिटरिंग की जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: पर्यावरण बचाने के लिए 'No Car Day',जनता से लेकर महापौर तक ई-व्हीकल से चले












Click it and Unblock the Notifications