Indore News: अफसरों पर फायर करने वाले 'नेताजी' की कोठी पर चला बुलडोजर, सब कुछ नस्तेनाबूत
इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह एवं निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश शासन की शासकीय भूमि एवं अन्य भू-माफिया द्वारा किए गए शहर में अवैध निर्माण एवं कब्जे को हटाने की जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं निगम प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा भौरासला बरदारी स्थित शासकीय भूमि पर बने अवैध निर्माण को हटाया गया।
कलेक्टर सिंह एवं आयुक्त वर्मा के निर्देशानुसार झोन क्रमांक 17 के अंतर्गत स्थित भोरासला बरदारी भूमि पर सुरेश पटेल एवं अन्य द्वारा किए गए शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण, निर्माण एवं कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई।

जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा छह पोकलेन एवं तीन जेसीबी के माध्यम से 30 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में अतिक्रमण तथा 10 हजार स्क्वायर फीट पर किए गए आलीशान कोठी एवं अन्य निर्माण रिमूवल कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। कार्यवाही के दौरान उपायुक्त लता अग्रवाल, एसडीएम निधि वर्मा धनगर, भवन अधिकारी नरेंद्र कुरील भवन निरीक्षक तथा जिला, निगम एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
राजस्व विभाग के अमले पर हमला करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने कड़ी कार्रवाई की है। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भवरासला में पिछले दिनों अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा हटाने गये जिला प्रशासन के दल पर हमला करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने इस घटना के चारों आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत निरूद्ध करने के आदेश जारी किये है।
उल्लेखनीय है कि, पिछले दिनों घटित राजस्व विभाग के अमले पर हुए हमले की घटना को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने बेहद गंभीरता से लेकर उक्त कार्रवाई की है। ज्ञात रहे है कि गत 14 अगस्त को तहसीलदार सैवाल सिंह, नायब तहसीलदार जितेन्द्र वर्मा, पटवारी मयंक चतुर तथा प्रदीप सिंह चौहान पर अवैध कब्जेधारी सुरेश पिता रतन सिंह पटेल एवं उनके सुरक्षा गार्डों ने हमला किया था और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई थी। इसको देखते हुए इनके विरूद्ध बाणगंगा थाना क्षेत्र में अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया। उक्त सभी अरोपियों द्वारा लोगों को डराने, धमकाने, जमीन खाली करने की धमकी देने आदि की सूचनाएं भी लगातार मिल रही थी। इनका क्षेत्र में भय व्याप्त था।
ये भी पढ़े- Indore News: रक्षाबंधन से पहले बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों ने मावे की जांच करवाई












Click it and Unblock the Notifications