Indore News: फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले हो जाएं सावधान, कार्रवाई तैयारी में प्रशासन
इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के आदेशानुसार इंदौर में यातायात सुधार हेतु मुहिम चलाकर सड़कों और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है।
शहर के अतिव्यस्ततम और भीड़ वाले क्षेत्रों में प्रतिदिन प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा सड़कों और फुटपाथ से दुकानदारों को सामान हटाने की समझाईस दी जा रही है।

समझाईश के बाद भी सामान नहीं हटाने पर जब्ती की कार्रवाई भी की जा रही है। इसी सिलसिले में आज डिप्टी कलेक्टर प्रियंका चौरसिया, नगर निगम के यादव एवं यातायात पुलिस के श्री संत बहादुर एवं टीम द्वारा खजूरी बाजार क्षेत्र में दुकानदारों को फुटपाथ और सड़कों से सामान हटाने की समझाईश दी गई, और बाहर रखे सामान को दुकान के अंदर करवाया गया। कार्रवाई के दौरान एक कपड़े की दुकान का सामान जब्त भी किया गया।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार इंदौर के चिन्हित चौराहों सड़कों से अतिक्रमण हटाने और लेफ़्ट टर्न को निर्बाध करने की कार्रवाई आज भी जारी रही। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में एसडीएम एवं नगर निगम तथा यातायात पुलिस के संयुक्त दल द्वारा कार्रवाई की गई।
अपर कलेक्टर सपना लोवंशी ने बताया कि, सड़क मार्ग/फुटपाथ, लेफ्ट टर्न से अतिक्रमण हटाने एवम् यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गठित संयुक्त टीम द्वारा संजय सेतु, जवाहर मार्ग से पटेल ब्रिज, कोठरी मार्केट चौराहा से रानीपुरा चौराहा होते हुए सैफी चौराहा तक, बड़ी लाइन रेलवे स्टेशन महारानी रोड होते हुए खातीपुरा उतार तक के क्षेत्र में अनाउंसमेंट कराते हुए समझाइश दी गई। इसके बाद नहीं मानने पर फुटपाथ से, दुकानों के बाहर रखे सामान/वस्तुओं की जब्ती की कार्रवाई की गई। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के आदेशानुसार इंदौर में यातायात सुधार हेतु मुहिम चलाकर सड़कों और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है।
ये भी पढ़े- Indore News: नगर निगम में घोटाले के खिलाफ कांग्रेस ने पकड़ा मैदान, हस्ताक्षर अभियान चलाया












Click it and Unblock the Notifications