Indore News: CCTV से भिखारियों पर नजर, अब तक कितनों पर हुआ एक्शन, जानिए
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान का संचालन इंदौर में किया जा रहा है। इस अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए कलेक्टर सिंह के निर्देशानुसार जिले को भिक्षुक मुक्त किये जाने हेतु विभिन्न विभागों के 07 संयुक्त दलों का गठन किया गया है।
यह दल महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी की अध्यक्षता में कार्य करते हुये विभिन्न चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान संबंधित आवश्यक कार्यवाही को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करेंगे।

अभियान अंतर्गत इंदौर शहर के विभिन्न चौराहों पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों, ए.आई सी.टी.एस.एल (सिटी बस ऑफिस) गीता भवन इंदौर से निरन्तर मॉनिटरिंग की जा रही है। इस कार्य के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधोलिया ने बताया अभी तक विभिन्न स्थानों से 51 सीसीटीव्ही कैमरों पर भिक्षावृत्ति की सूचना मिली। इसके आधार पर 51 भिक्षुकों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है।
इंदौर जिले को बाल भिक्षा मुक्त जिला बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं। जिला टास्क फोर्स की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार जिले के विभिन्न चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर बाल भिक्षा वृति रोकथाम अभियान चलाया जाएगा। जिले को बाल भिक्षा मुक्त बनाये जाने की कार्रवाई की जाने हेतु विभिन्न विभागों के 07 संयुक्त दलों का गठन किया गया है।
उक्त गठित दल शहर के 40 विभिन्न चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर बाल भिक्षा वृत्ति में लिप्त बालकों को अभिरक्षा में लेकर बाल कल्याण समिति जिला इंदौर के समक्ष प्रस्तुत कर बालकों के पुर्नवास संबंधी कार्य करेंगे। बाल भिक्षा वृत्ति में लिप्त शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा विभाग के माध्यम से पुनः शिक्षा से जोडा जायेगा।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान का संचालन इंदौर में किया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Indore Weather: इंदौर में झमाझम बरसे बदरा, आगे कैसा रहेगा मौसम, जानिए












Click it and Unblock the Notifications