Indore: गार्ड से मारपीट कर बाल सुधार गृह से भागे 8 नाबालिक, तलाश में जुटी पुलिस

बाल सुधार गृह से 8 नाबालिग बीती रात चौकीदार पर हमला कर फरार हो गए। बाल सुधार गृह से भागे सभी नाबालिग हत्या और दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों के आरोपी थे।

indore

Recommended Video

      बाल सुधार गृह से फरार हुए 8 बच्चे,तलाश में जुटी इंदौर पुलिस

      प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जेल ब्रेक करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बाल सुधार गृह से 8 नाबालिग बीती रात चौकीदार पर हमला कर फरार हो गए। बाल सुधार गृह से भागे सभी नाबालिग हत्या और दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों के आरोपी थे। हीरानगर पुलिस फरार बाल कैदियों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है की यह सभी नाबालिग आरोपी गार्ड के मारपीट कर फरार हो गए हैं। वहीं अब पुलिस सभी नाबालिगों की तलाश में जुट गई है। इस घटनाक्रम के बाद बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया, जहां घटनाक्रम की सूचना मिलते ही आधी रात को बड़े अधिकारी भी पहुंचे और मामले की जांच शुरू की है।

      कुछ ऐसा है पूरा मामला

      दरअसल, ये पूरा मामला हीरानगर थाना क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स के पास बने विशेष बाल सुधार गृह का है। यह नाबालिक आरोपियों को रखा जाता है, जहां देर रात गार्ड की पिटाई कर 8 नाबालिग फरार हो गए। गार्ड ताला खोलकर एक कैदी को अंदर कर रहा था, तभी उस पर हमला कर दिया। चार नाबालिगों ने गार्ड को पकडा जबकि चार अन्य नाबालिगों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया, और फरार हो गए। फरार नाबालिकों पर हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं, यह सभी नाबालिग बाल सुधार गृह में बंद थे। फरार नाबालिग ग्वालियर, इंदौर के हैं। मामले में हीरानगर पुलिस ने प्रकरण दर्जकर फरार नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है।

      इन शहरों के हैं नाबालिक

      पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, घटना रात करीब 8:30 बजे की है, जब 8 नाबालिक गार्ड से मारपीट कर बाल सुधार गृह से भाग खड़े हुए। बाल सुधार गृह से भागे 8 नाबालिग में से चार नाबालिक रतलाम, एक नाबालिक भोपाल, एक नाबालिक इंदौर, और दो नाबालिक भिंड के हैं। वहीं पुलिस अब इन सभी नाबालिकों को ढूंढने का प्रयास कर रही है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जेल ब्रेक करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बाल सुधार गृह से 8 नाबालिग बीती रात चौकीदार पर हमला कर फरार हो गए।

      ये भी पढ़े- बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी करती थी टॉर्चर, परेशान पति ने उठाया गलत कदम

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+