Indore News: कलेक्टर सिंह की कार्रवाई से राजस्व विभाग में मचा हड़कंप, जानिए निलंबित होने वाले पटवारी के नाम

मध्य प्रदेश में पटवारी के काम को लेकर हमेशा चर्चाओं का बाजार जोरों पर रहता है। इस बीच प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पटवारी के काम से नाराज कलेक्टर आशीष सिंह ने पांच पटवारियों को सस्पेंड कर दिया।

बताया जा रहा है कि राजस्व न्यायालय में पटवारी द्वारा लोगों से पैसा लेकर काम करने की शिकायत लंबे समय से जिला प्रशासन के अधिकारियों को मिल रही थी। शिकायत मिलने पर अपर कलेक्टर गौरव बैनल सपना लोवंशी ने जांच की।

5 Patwaris suspended following action taken by Collector Ashish Singh

जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने पांच पटवारी को तत्काल निलंबित कर दिया। सस्पेंड की खबर लगते ही राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों की नींद उड़ गई। कलेक्टर की इस तरह की कार्रवाई से जिले के राजस्व विभाग से संबंधित कर्मचारी खासा परेशान है। इसके चलते राजस्व न्यायालय में आने वाले प्रकरणों को लेकर अब लोगों को पटवारी और आरआई का दबाव नहीं झेलना होगा। जिला प्रशासन से जुड़े लोगों का कहना है कि कलेक्टर आशीष सिंह के पास कुछ तहसीलदारों की शिकायत भी पहुंची है।

5 Patwaris suspended following action taken by Collector Ashish Singh

एक आरआई और पांच ये पटवारी हुए हैं सस्पेंड

बता दे इंदौर में पांच पटवारी और एक आरआई को सस्पेंड कर दिया गया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कई शिकायतों के बाद इस एक्शन का निर्णय लिया। पिछले एक हफ्ते में, कलेक्टर ने अपर कलेक्टरों की टीम को बनाकर अवकाश के दिन सभी रेवेन्यू कोर्ट खोल कर निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान, कई प्रकार की गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं, जिसके बाद कलेक्टर ने सस्पेंड करने का निर्णय लिया।

सस्पेंड किए गए अधिकारी इस प्रकार हैं

  • रोशिता तिवारी (मल्हारगंज)
  • हरीश शर्मा (मल्हारगंज)
  • ओम परवार (बिचौली हप्सी)
  • प्रभुदयाल मुकाती (जूनी इंदौर)
  • नितेश राणा (राऊ)
  • सुबोध टैनी (आरआई)

रोशिता तिवारी और हरीश शर्मा को भू अभिलेख में अटैच किया गया है, ओम परवार को हातोद, प्रभुदयाल मुकाती को महू, और नितेश राणा को देपालपुर अटैच किया गया है। यह एक्शन गड़बड़ियों और अनियमितताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई का परिणाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+