Indore News: इंदौर में जयस का स्थापना दिवस, आदिवासी रियासत की राजकुमारी ने दिया खास संदेश
इंदौर में जय आदिवासी युवा शक्ति यानी जयस का 11वां स्थापना दिवस कार्यक्रम गुरुवार को देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी सभागृह में बड़ी धूम धाम से मनाया है। जयस ने विश्व में आदिवासियों की घटती जनसँख्या पर अपनी चिंता व्यक्त किया।
जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी लोकेश मुजाल्दा ने कहा की, जयस की पीली क्रांति देश के आदिवासियों की सबसे बड़ी वैचारिक क्रांति है, भविष्य में जयस देश के आदिवासियों को एकजुट कर, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में नेतृत्व देना का काम करेगा, जयस हमेशा अपने सामाजिक पथ पर कार्य करता रहेगा, जयस आने वाले समय मे मजबूत राजनैतिक विकल्प देगा जिसका नाम और चिन्ह जयस से अलग होगा, संघ की भाती जयस अपने सामाजिक कार्य हमेशा करता रहेगा, राजनीति में जाने वाले लोग राजनैतिक विकल्प के साथ सदनों में जाएंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम में जयस की छात्र शाखा जयस छात्र संगठन को लांच किया।

कार्यक्रम में विशेष तौर पर आदिवासी रियासतों की वंशज राजकुमारी शुभांगना राजे मौजूद थी उन्होंने कहा वो लंदन से पढ़ाई की है मेरे आदिवासी पूर्वज हमेशा समाज के लिए में किये है पुरखो के अधुरे सपनो को जयस के साथ मिलकर पूरा करने के लिए जयस परिवार के साथ हु आगे कंधे से कंधा मिलाकर समाज उत्थान में कार्य करेंगे, मान्धाता राजघराने से पुष्पेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
जयस संस्थापक विक्रम ने कहा की, जयस सामाजिक एकरूपता का प्रतीक है, सोए हुए लोगो को जागरूक करने का कार्य जयस पिछले 11 वर्षों से कर रहा है 21वी सदी की इस विचारधारा के परिणाम सकारात्मक होंगे स्थापना दिवस कार्यक्रम में अनेक यूट्यूबर जिनके मिलियन सब्सक्राइबर है, आज उनके गीतों पर बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेता अभिनेत्रियां नृत्य करते है वह भी सभी शामिल हुए, जयस ने नृत्य, गीतकार, हास्य कलाकार, चित्रकला में माहिर कलाकार, व जयस की विचारधारा पर काम करने वालो लोगो का मंच के माध्यम से शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर जयस ने सम्मानित किया।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर में लगी 'मैंगो जत्रा', आम की खास वैरायटी चखकर चौंके ग्राहक












Click it and Unblock the Notifications