जब 11 साल का हो दूल्हा और दुल्हन 25 की तो ये होना ही था...

मुरैन। सारी तैयारी हो चुकी थी। लड़की के घर वाले अब सिर्फ बारात का इंतजार कर रहे थे लेकिन ऐन वक्त पर एसडीएम ने शादी रुकवा दी। शादी इसलिए रुकवाई गई क्योंकि दुल्हन की उम्र 25 साल थी और दुल्हे की उम्र मात्र 11 साल। आपको यह सुनकर अजीब जरूर लगेगा मगर सच है। मामला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुल्हन सबलगढ़ के पिपराघान गांव की थी। चूंकि बारात पहुंची नहीं थी इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

11 year old groom and 25 year old bride, marriage cancelled

पुलिस ने बताया 'उसे सूचना मिली थी कि जोरगढ़ी गांव का रामभजन जाटव अपने 11 साल के बेटे सौरभ की शादी सबलगढ़ के पिपरघान की 25 वर्षीय रेशमा से करने जा रहा है। बारात ले जाने की पूरी तैयारियां चल रही थी तभी एसीडीएम राजावत पुलिस फोर्स के साथ बारात स्थल पर पहुंच गये और शादी रोकने के लिए कहा। इस दौरान महिला बाल विकास विभाग की टीम भी पिपरघान गांव पहुंच गई। मामला बढ़ता देख दोनों पक्ष शादी रोकने के लिए राजी हो गए।

कैसे तय हुई शादी

जानकारी के मुताबिक रेशमा की शादी सौरभ के चाचा से तय हुई थी। दहेज की मांग को लेकर सौरभ के चाचा ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की व लड़के के परिवार के बीच विवाद भी हुआ। बाद में रिश्तेदारों की पंचायत में तय हुआ कि सौरभ की शादी युवती से कर दी जाए। इस बात पर लड़की के परिजन भी सहमत हो गए। इसके बाद 22 अप्रैल का दिन शादी के लिए निश्चित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+