MP news: वैदिक रीति के साथ होगा शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, साधु-संत होंगे शामिल

इंदौर संभाग के ओंकारेश्वर में एकात्म धाम के अंतर्गत आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा का अनावरण वैदिक रीति के साथ देश के प्रमुख साधु-संतों की उपस्थिति में 18 सितम्बर को किया जायेगा। प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति में होगा।

प्रतिमा के अनावरण के साथ ही यज्ञ, हवन, पूजन, पारायण, संत समागम, विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रम की आयोजन के लिये व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई है।

Indore

कुछ ऐसा है कार्यक्रम

11 से 19 सितम्बर तक प्रतिदिन प्रस्थानत्रय भाष्य पारायण, 15 से 19 सितम्बर तक देश के विख्यात साधु-संतों द्वारा वैदिक रीति के पूजन तथा 21 कुण्डीय हवन किया जायेगा। उक्त दोनों कार्यक्रम मान्धाता पर्वत पर सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम 7 बजे तक चलेंगे। 18 सितम्बर को मान्धाता पर्वत पर सुबह साढ़े 10 बजे दोपहर साढ़े 12 बजे तक आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची एकात्मता की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम होगा। अनावरण का मुख्य कार्यक्रम 18 सितम्बर को सुबह साढ़े 10 बजे से प्रारंभ होगा। देश के प्रमुख साधु-संतों के आगमन का सिलसिला सुबह साढ़े 10 बजे प्रारंभ होकर 11 बजे तक रहेगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संतगणों का स्वागत-सत्कार एवं अभिवादन करेंगे।

केरल की परम्परा का होगा अनुसरण

संतों का स्वागत केरल की पारम्परिक पद्धति के अनुसार होगा। मुख्यमंत्री वैदिक यज्ञ अनुष्ठान में आहुति भी देंगे। अनावरण कार्यक्रम में देशभर के शैव परम्परा के नृत्यों की प्रस्तुतियां भी होगी। वेदोच्चार तथा शंखनाद भी कार्यक्रम में होंगे। मुख्यमंत्री जी द्वारा पंचायतन पूजा की जायेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आचार्य शंकर की एकात्मता की मूर्ति के चरणों में पुष्पाजंलि अपर्ति करेंगे तथा भोजन प्रसादी के कार्यक्रम शामिल होंगे। भोजन प्रसादी स्थल को अन्नपूर्णा नाम दिया गया है। इसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम को 6 बजे तक संत समागम होगा। यह कार्यक्रम सिद्धवरकूट पर आयोजित किया गया है। इस समागम में देश के प्रख्यात लगभग तीन हजार साधु-संत-संन्यासी तथा एक हजार विद्वतजन शामिल होंगे। आगामी 19 सितम्बर को शाम 6 बजे पारायण की पूर्णता तथा हवन की पूर्णाहुति होगी।

ये भी पढ़े- Indore news: शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस समारोह में शामिल होंगे योगी आदित्यनाथ, भव्य आयोजन की तैयारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+