एशिया कपः चीन को फाइनल में धूल चटाने के बाद स्वेदश लौटी महिला टीम, हुआ जोरदार स्वागत

नई दिल्लीः जापान में खेले गए एशिया कप में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में चीन को हरा दिया। इसी जीत के साथ वर्ल्ड रैंकिंग में दो पायदान चढ़कर टॉप 10 में पहुंच गई है। एशिया कप में जीत दर्ज करने के बाद टीम सोमवार देर रात स्वदेश लौटी। देश लौटने के बाद टीम का जोरदार स्वागत हुआ।

Indian women's hockey team arrived in Delhi after winning AsiaCup2017

महिला टीम के जोरदार स्वागत के बाद टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा, 'हमें और कड़ी मेहनत करनी है और सफलताएं हासिल करने के लिए।'

महिला टीम ने 13 साल बाद एशिया कप जीता है। भारत ने इससे पहले साल 2004 में एशिया कप का खिताब जीता था। वहीं साल 1999 और 2009 में रनर अप बनकर ही संतोष करना पड़ा था। इस खिताब के साथ ही भारत ने 2018 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई भी कर लिया।

एफआईएच ताजा वर्ल्ड रैंकिंग के मुताबिक टॉप टीमों की रैकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पुरुष टीमों को रैंकिंग भारत छठे नंबर बना हुआ है।

फाइनल मैच में भारत और चीन के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। हॉकी में भारत के लिए दोहरी खुश है क्योंकि पिछले महीने भारत की पुरुष टीम ने भी एशिया कप जीता था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बिछी स्मॉग की चादर, एयर लॉक होने से हो सकती हैं परेशानियां, ऐसे रखें सेहत का ध्यान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+