अमेरिका में भारतीय छात्र को मारी गोली, अमरिंदर सिंह ने सुषमा स्वराज से की मामले को उठाने की मांग
वॉशिंगटनः अमेरिका के वॉशिंगटन में मंगलवार को 21 साल के भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। अमेरिकी मीडिया में छपी रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चार हत्यारों में एक भारतीय मूल का भी था। ये घटना उस समय हुई जब भारतीय छात्र धर्मप्रीत सिंह एक शॉप पर ड्यूटी कर रहा था। मृतक छात्र पंजाब का रहने वाला था। इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दुख जताया है।

घटना पर दुख जताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को इस मामले को अमेरिका के उच्च विभाग में उठाने की बात की और परिवार के न्याय की मांग की है। इस घटना पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि चारों लुट के इरादे से दुकान में आए थे। दुकान को लुटते समय फायरिंग भी हुई। लुटपाट करने के बाद लुटारे भाग गए। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक चार लुटेरा में एक भारतीय मूल का भी था। भारतीय मूल के लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। अथवाल नाम के लुटेरे पर हत्या और रोबरी के चार्ज लगाए गए हैं।
इस वारदात के बाद मीडिया से बात करते हुए मडेरा शरीफ ने कहा कि धर्मप्रीत बिल्कुल बेगुनाह था, वो केवल अपनी जॉब कर रहा था। बिना किसी वजह से उस पर गोलियां चला दी गई।
यह भी पढ़ें- एक महिला IAS ने छीन ली मंत्री की कुर्सी, किया ऐसा खुलासा हिल गई पूरी सरकार












Click it and Unblock the Notifications