Zomato का बड़ा खुलासा, 72% लोग 2000 का नोट देकर कर रहे हैं पेमेंट

शुक्रवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपए के नोटों पर बैन लगा दिया है।यानि इन नोटों का सर्कुलेशन/ छपाई बंद करा दी गई है। हालांकि, ये अभी भी लीगल टेंडर हैं।

Zomato says 72 per cent of their Cash on Delivery (CoD) orders since Friday were paid in rs 2000 notes

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले शुक्रवार को 2000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था। आरबीआई की इस घोषणा के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी देखी जा रही है। ऐसे में देश की ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो ने बड़ खुलासा किया है।

जोमैटो ने सोमवार को कहा कि शुक्रवार से उनके कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) ऑर्डर में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। यही नहीं सीओडी में जो लोग पेमेंट कर रहे है उनमें 72 फीसदी लोग ₹2000 के नोटों से भुगतान कर रहे हैं।

कंपनी का कहना है कि जब उनके डिलीवरी एजेंट्स खाना देने पहुंच रहे हैं तो अधिकतर लोग 2000 का नोट देकर पेमेंट कर रहे हैं। यहीं नहीं लोग अपने घरों में रखे 2000 के नोटों को खपाने के लिए अलग-अलग पैंतरे अपना रहे हैं। ऐसी ही कुछ खबरें पेट्रोल पंप से भी आ रही है।

इस बीच, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि ₹2,000 बदलने के लिए बैंकों में भीड़ लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि समय सीमा अभी भी चार महीने दूर है और केंद्रीय बैंक इस प्रक्रिया में आने वाले सभी मुद्दों के प्रति संवेदनशील होगा।

जोमैटो के इस ट्वीट पर लोग जमक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, हम आपके और सीओडी के बारे में भूल गए। याद दिलाने के लिए शुक्रिया।

वहीं एक अन्य यूजर्स ने पूछा कि, ये 2000 का खाना मंगाता कौन है? एक यूजर्स ने लिखा कि, इस आईडिया के लिए धन्यवाद, मैं सीओडी के जरिए से अपना लंच ऑर्डर करने जा रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+