क्या है Zomato Food Rescue Plan? कैसे मिलेगा अब आधी से भी कम कीमत में खाना!
Zomato Food Rescue Plan: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने कैंसिल किए गए ऑर्डर से होने वाली खाने की बर्बादी से निपटने के लिए 'फूड रेस्क्यू' नाम की एक नई सर्विस शुरू की है। इस पहल का मकसद इन भोजन को काफी कम कीमतों पर मुहैया कराना है। हर महीने लगभग 4 लाख ऑर्डर रद्द किए जाने के साथ, यह सुविधा यूजर्स के लिए संभावित बर्बादी को किफायती भोजन में बदलने का एक प्रयास है।
ऐप डिलीवरी पार्टनर के 3 किलोमीटर के दायरे में मौजूद यूजर को कैंसिल किए गए ऑर्डर की सूचना देगा। इससे आस-पास के ग्राहक डिस्काउंट रेट पर खाना खरीद सकेंगे, जिससे यह तय होगा कि खाना बर्बाद नहीं होगा। इसी के साथ पैकेजिंग में कोई छेड़छाड़ नहीं होगा और डिलीवरी तेज होगी।

हालांकि सभी ऑर्डर 'फूड रेस्क्यू' प्लान के लिए योग्य नहीं हैं। दूरी या तापमान के प्रति संवेदनशील आइटम, जैसे आइसक्रीम और स्मूदी को इससे बाहर रखा गया है। जोमैटो के ब्लॉग में बताया गया है कि इस सुविधा के लिए केवल कुछ प्रकार के ऑर्डर ही उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, शाकाहारी ग्राहकों को केवल शाकाहारी भोजन ही मिलेगा।
हर महीने लगभग 4 लाख ऑर्डर कैंसिल
जोमैटो की कैंसिलेशन पर कोई रिफंड ना देने की नीति के बावजूद हर महीने लगभग 4 लाख ऑर्डर कैंसिल हो जाते हैं। इस पहल को रेस्टोरेंट भागीदारों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसमें 99.9% ने इसमें हिस्सा लिया है।
यह प्रयास तब किया गया जब जोमैटो ने खराब खाने के दावों के कारण कैंसिलेशन के लिए रिफंड देना बंद कर दिया। स्विगी को भी इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें हर महीने 3.8 लाख ऑर्डर रद्द होते हैं, जिससे खाने की काफी बर्बादी होती है। चेंज स्टार्टेड के अनुसार इस बर्बादी से सालाना 3,000 लोगों का पेट भरा जा सकता है।
डिलीवरी पार्टनर्स को उनकी यात्राओं के लिए मुआवजा दिया जाएगा, जिससे खाने की बर्बादी के स्तर में और कमी आएगी। यह सुविधा ऑर्डर क्लेम करने के लिए उपलब्ध समय को कुछ ही मिनटों तक सीमित करके ताज़गी सुनिश्चित करती है।
यूजर्स के रिएक्शन और सुझाव
इस सुविधा की घोषणा के बाद जोमैटो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर्स से पॉजिटिव रिएक्शन और सुझाव मिले। एक यूजर्स ने बासी भोजन परोसने जैसी अनैतिक प्रथाओं को रोकने के लिए रेस्तरां को रद्दीकरण के बारे में सूचित ना करने की सलाह दी।
एक अन्य उपयोगकर्ता ने काउंटिग की कि जोमैटो 4,000 शहरों में काम कर रहा है और सालाना 4 लाख रद्द किए गए ऑर्डर संभालता है, इसलिए प्रत्येक शहर में कई पिनकोड पर हर कुछ दिनों में एक बचाव ऑर्डर देखने को मिल सकता है। इससे पता चलता है कि इस तरह के छूट वाले भोजन प्राप्त करने की संभावना सीमित है।
ये भी पढ़ें: 'दिवाली की रात कमाए सिर्फ 300 रुपए', डिलीवरी एजेंट के दावे पर अब जोमैटो ने बताई सच्चाई?
जोमैटो के सीईओ ने क्या कहा?
कुछ उपयोगकर्ताओं ने बताया कि डिलीवरी में देरी के कारण अक्सर डिलीवरी रद्द हो जाती है और इस क्षेत्र में सुधार का सुझाव दिया। जबकि कई लोग जोमैटो की पहल की सराहना करते हैं। इधर, जोमैटो के सीईओ ने 'फ़ूड रेस्क्यू' के बारे में उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि इसे और भी आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "अब आस-पास के ग्राहकों के लिए रद्द किए गए ऑर्डर पॉप अप हो जाएंगे।"
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications