Shark Tank India 3: ओयो रूम्स के फाउंडर के बाद Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल की एंट्री, बनेंगे नए शार्क
Shark Tank India 3: बिजनेस से जुड़ा रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' का सीजन 3 जल्द दर्शकों के सामने आएगा। शो सोनी लिव पर आने की तैयारी में हैं। जिसका नया प्रोमो सामने आ चुका है। नए सीजन में ओयो रूम्स के फाउंडर रितेश अग्रवाल के बाद अब शो में एक और दिग्गज बिजनेसमैन की एंट्री हुई है।
पॉपुलर फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 के जजों के पैनल में शामिल हो गए हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद एक पोस्ट के जरिए साझा की है।

जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल 'शार्क टैंक इंडिया' के अगले सीजन के बतौर शार्क यानी जज के रूप में शामिल हो गए हैं। यह अनाउंसमेंट 'शार्क टैंक इंडिया 3' में 7वें शार्क के रूप में ओयो रूम्स के संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल के बाद हुई है।
तीसरे सीजन में शार्क्स के पैनल में अब सदस्य अमन गुप्ता, अमित जैन, अनुपम मित्तल, नमिता थापर, विनीता सिंह, पीयूष बंसल, रितेश अग्रवाल और दीपिंदर गोयल शामिल हैं।
अपने शार्क के तौर पर शामिल होने पर गोयल ने एक्स पर पैनल के और शार्क के साथ एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा कि वह ''सीखने के लिए'' और ''अपने कंफर्ट जोन से बाहर कदम रखने'' के लिए आए हैं।
इसी के साथ शार्क टैंक इंडिया के आधिकारिक एक्स हैंडल ने भी उन्हें अपने नवीनतम शार्क के रूप में पेश करते हुए एक पोस्ट साझा किया। शार्क टैंक इंडिया का तीसरा सीजन जनवरी 2024 में शुरू होने वाला है, जिसका काम प्रोसेस पर है। शो के फैंस भी गोयल की एंट्री से उत्साहित है और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें कि शार्क टैंक इंडिया 3 का प्रीमियर जनवरी 2024 में होगा। नए सीजन के लिए फिल्मांकन शुरू हो चुका है। सोनी लिव ने अपने एक बयान में बताया था कि दर्शकों के पसंदीदा बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया को बिल्कुल नए तीसरे इंस्टॉलमेंट के साथ वापस लाने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications