अब ट्रेन में सीट पर पहुंचेगा खाना, Zomato का IRCTC के साथ करार, 100 से ज्यादा स्टेशनों पर सेवा शुरू

आरआरसीटीसी ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के साथ मिलकर एक नई सुविधा की शुरुआत की है। रेलवे के साथ जोमैटो की ट्रेन में फूड डिलीवरी की सेवा अब तक देश के कई शहरों में शुरू हो चुकी है। जोमैटो ने इस सर्विस को 'Zomato - Food Delivery in Trains' नाम दिया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस नई सर्विस का लाभ ट्रेन में यात्रा कर रहे ग्राहकों के साथ स्टेशन पर मौजूद ग्राहक भी कर सकते हैं, यानी अगर अप किसी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, फूड के लिए आपको भटकना नहीं पड़ेगा। ट्रेन में आपकी सीट पर ऑर्डर करते ही खाना उपलब्ध होगा।

रेवले में आईआरसीटीसी और जोमैटो की संयुक्त सर्विस के तहत रेल यात्री सफर करते हुए अपना पसंदीदा भोजन ऑर्डर कर सकते हैं और उसकी डिलीवरी उनकी सीट पर कर दी जाती है। इससे पहले ये सुविधा 88 शहरों में उपलब्ध है। रिपोर्ट्स के मुताबिक100 स्टेशनों पर 10 लाख ऑर्डर सफलतापूर्वक डिलीवर किए जा चुके हैं। जिसके जरिए ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से ठीक पहले तक भोजन की डिलीवरी की सुविधा प्रदान करती है।

Zomato signs agreement with IRCTC

दरअसल, रेलवे में सफर करने के दौरान कई लोग ऑनलाइन फूड डिलीवर करवाना पसंद करते है। अब लोगों को सिर्फ ट्रेन के वेज और नॉन वेज ऑप्शन में से ही यात्रियों को चुनना नहीं पड़ेगा। अब जोमैटो से भी ट्रेन में सफर के दौरान डिलीवरी की जा सकेगी।

इससे पहले शुक्रवार (13 सितंबर) को ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने खुलासा किया कि कंपनी ने आईआरसीटीसी के साथ साझेदारी की है। उनके हाल ही में नए कोलैबोरेशन की शुरुआत की है। इसके तहत ट्रेनों में फूड डिलीवर का काम किया जाएगा है।

एक्स पर एक पोस्ट पर इसकी जानकारी साझा करते हुए, ज़ोमैटो के सीईओ ने लिखा, " IRCTC के साथ हमारी साझेदारी की बदौलत अब ज़ोमैटो 100 से ज़्यादा रेलवे स्टेशनों पर सीधे आपके ट्रेन कोच में खाना पहुंचाता है। हम पहले ही ट्रेनों में 10 लाख ऑर्डर पूरे कर चुके हैं। अपनी अगली यात्रा पर इसे आज़माएं!"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+