Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Zika Virus से क्‍या गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक खतरा है? विशेषज्ञ से जानें सभी सवालों के जवाब

लखनऊ, 20 नवंबर। देश के अन्‍य राज्यों के साथ उत्‍तर प्रदेश भी जीका वायरस की चपेट में आ चुका है। कानपुर के बाद अब प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी हर दिन जीका वायरस के नए केस सामने आ रहे हैं। जीका वायरस कोई नया वायरस नहीं है ये सबसे पहले 1947 में युगांडा में बंदरों में पाया गया था इसके बाद अफ्रीका और एशिया में लोग इससे प्रभावित हुए। चूंकि कोरोना महामारी अभी खत्‍म नहीं हुई है और जीका वायरस ने तांडव शुरू कर दिया है, अब इसको लेकर लोग भयभीत हैं। ये कैसे फैलता है और इससे बचाव कैसा किया जा सकता है? इन्‍हीं विषयों पर रायबरेली एम्‍स के एक्‍जिक्‍यूटिव डॉयरेक्‍टर डॉ अरविंद राजवंशी ने वनइंडिया एक्‍सक्‍लूसिव बात की।

pic

जीका वायरस क्‍यों और कैसे फैलता है
डॉ अरविंद राजवंशी ने बताया ये मच्‍छरजनित बीमारी है। ये एडीज नामक मच्‍छर से फैलता है। जीका वायरस संक्रमित व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति को ये बीमारी ब्लड ट्रांसफ्यूजन या शारीरिक संबंध बनाने से फैलती है। शरीर से निकलने वाले द्रव्य जैसे रक्त, मूत्र, सीमेन से भी जीका वायरस फैलता है। संक्रमित व्यक्ति से सेक्स रिलेशन बनाना खतराक साबित हो सकता है। इसलिए जीका वायरस के दौरान इन बातों का ख्‍याल रखना चाहिए।

जीका वायरस के लक्षण
डॉ अरविंद राजवंशी ने बताया जीका वायरस से संक्रमित होने पर भी मच्‍छरजनित रोग डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसे लक्षण नजर आते हैं। जैसे उल्‍टी होना, सिर दर्द, जोड़ो में दर्द और चकत्ते पड़ना, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना,आंखे लाल होना, अधिक थकावट महसूस होना, तेज बुखार समेत अन्‍य लक्षण दिखाई देते हैं।

जीका वायरस से गर्भवती महिलाओं का क्‍या खतरा है

प्रेंगनेंसी में महिलाओं के रक्त में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिस वजह से मच्छर उन्हें सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा अधिक काटते हैं इसलि उन्‍हें जीका वायरस के संक्रमण का अधिक खतरा होता है। जीका वायरस से गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्‍चे को खतरा भी खतरा होता है। गर्भ में पल रहे बच्‍चे के मस्तिष्‍क के डेवलेपमेंट और अन्‍य अंगों में विकार उत्‍पन्‍न कर सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष ख्‍याल रखने की जरूरत है। प्रेग्नेंट महिला पॉजिटिव है तो उसके बच्चे के भी हो सकता है।

जीका वायरस होने के छह महीने बाद ही करें बच्‍चे की प्‍लानिंग

इसके अलावा बच्‍चों को भी इससे बचाव के लिए उच‍ित प्रबंध करना चाहिए। इसके अलावा अगर कोई महिला बच्‍चे के प्‍लानिंग कर रही है उसे अगर जीका संक्रमण हो जाता है तो उसे ये प्‍लानिंग छह महीने के टाल देनी चाहिए।

जीका वायरस का क्‍या किसी अंग को प्रभावित करता है
जीका वायरस मरीज के किसी अंग को प्रभावित नहीं करता है। डॉ अरविंद ने कहा इस वायरस से मरीज को घबराने की जरूरत बिलकुल नहीं है। ये सामान्‍य संक्रमण है इसमें जान जाने का खतरा नहीं होता। सामान्‍य देखभाल और इलाज से मरीज स्‍वस्‍थ हो जाता है।

जीका वायरस से बचाव के उपाय
अपने घर और उसके आस-पास में सफाई रखे। कहीं भी पानी जमा ना होने दें। मच्‍छरदानी का उपयोग करें, शाम के समय घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखे। मच्‍छर से बचाव के लिए सभी ऐहतियात बरतें। पूरी आस्‍तीन के कपड़े पहने, पार्क या अन्‍य खुली जगहों पर जाने से पहले मच्‍छर से बचाव के लिए ओडोमास या अन्‍य चीजों का इस्‍तेमाल जरूर करें।

जीका वायरस मरीज का खान-पान कैसा हो
मरीज इस बीमारी के दौरान सब कुछ खा सकता है। तली हुई खाद्य सामग्री और जंक फूड से परहेज करना चाहिए। हेल्‍दी सामान्‍य भोजन का सेवन करना चाहिए। मरीज के आस-पास साफ सफाई का विशेष ध्‍यान रखना चाहिए। पानी से आंख धोते रहना चाहिए ताकि अन्‍य कोई संक्रमण ना हो।

क्‍या जीका वायरस मरीज को दूसरी बीमारी होने का भी खतरा होता है

डॉ अरविंद ने बताया ये कहना गलत होगा कि अगर जीका हो गया तो अन्‍य कोई बुखार नहीं होगा या अन्‍य मच्‍छर जनित बुखार है तो उसे जीका वाररस का संक्रमण नहीं होगा। डेंगू या डेंगी या मलेरिया के मरीज को भी ऐसा नहीं है कि जीका वायरस होने का खतरा नहीं है। अन्‍य बुखार से ग्रसित मरीज को जीका वायरस का संक्रमण हो सकता है और जीका वायरस के मरीज को अन्‍य बुखार भी हो सकता है। इसलिए मरीज के लिए सावधानी बरतना बहुत आवश्‍यक है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+