आदित्य पंचोली के बचाव में आई पत्नी जरीना, कहा-मेरे पति को डेट कर रही थी कंगना, यौन शोषण का आरोप गलत
नई दिल्ली। कंगना रनौत और एक्टर आदित्य पंचोली के केस में अब एक नया मोड़ आया गया है, एक्टर पंचोली की पत्नी जरीना वहाब ने कंगना पर जमकर निशाना साधा है और अपने पति का बचाव किया है, जरीना ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा है कि मेरे पति ने कुछ गलत नहीं किया है, मैं उन्हें किसी और से ज्यादा जानती हूं, मुझे पता है कि भूतकाल में क्या हुआ है, आप पहले किसी के साथ रिश्ते में होते हैं और जब बात नहीं बनती है तो लोग यौन शोषण का आरोप लगा देते हैं, कंगना के सारे आरोप गलत, झूठे और बेबुनियाद हैं।

कंगना ने मेरे पति पर झूठा आरोप लगाया है: जरीना
जरीना ने कहा कि मैंने कहीं पढ़ा था कि कंगना ने कहा था कि मैं उन्हें अपनी बेटी की तरह मानती थी, ये पूरी तरह झूठ है, जब मैं कंगना को जानती थी तब वो मेरे पति को डेट कर रही थीं तो मैं उन्हें अपनी बेटी जैसा कैसे मान सकती हूं, जरीना ने कहा कि जो भी हुआ था उसमें दोनों लोग इन्वाल्व थे, लेकिन जब दोनों में से एक ने अपने कदम पीछे खींचे तो दूसरा उस पर घिनौने आरोप लगाने लगा, यह कहां का नियम है।

मेरे पति को डेट कर रही थी कंगना: जरीना
आपको बता दें कि कंगना रनौत ने आदित्य पंचोली पर उनसे मारपीट करने का आरोप लगाया था जिसके बाद इस विवाद ने जन्म लिया था। अभी हाल ही में आदित्य पंचोली ने कंगना और उनके वकील के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है, उनका आरोप है कि कंगना के वकील, उन्हें और उनकी पत्नी को झूठे यौन शोषण के केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

कंगना और आदित्य का है 10 साल पुराना विवाद
मालूम हो कि कंगना और आदित्य पंचोली के 10 साल पुराने विवाद को कंगना की बहन रंगोली सबके सामने लेकर आई हैं,उन्होंने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पंचोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रंगोली ने अपनी शिकायत में लिखवाया है कि 10 साल पहले पंचोली ने कंगना से अपशब्द कहे थे और उनका यौन शोषण किया था।
पंचोली ने कंगना का यौन शोषण किया था
कंगना पहले ही आदित्य पंचोली द्वारा शोषित होने की बात कई बार टीवी और सोशल मीडिया पर कह चुकी हैं, उन्होंने कहा था कि जब वे इंडस्ट्री में नई थीं तो पंचोली ने उनका यौन शोषण किया था।

'पंचोली ने मुझे कमरे में कैद किया था'
कंगना ने तब ये भी कहा था कि पंचोली ने उन्हें तकरीबन घर में कैद करके रखा था। इससे बचने के लिए उन्हें पहली मंजिल से कूदना भी पड़ा था, वहीं पंचोली ने इस सब को लेकर कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था।
'कंगना के वकील ने दी रेप के आरोप में फंसाने की धमकी'
रंगोली के अलावा पंचोली ने भी वर्सोवा पुलिस स्टेशन में ही एक शिकायत दर्ज कराई है, उन्होंने कहा है कि मानहानि मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने मुझे बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी दी है और कहा है कि वो मुझे बर्बाद कर देंगे।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications