जाकिर नाईक का बिहार कनेक्शन भी जान लीजिये

पटना (मुकुन्द सिंह)। आतंकियों के गुरु कहे जाने वाले जाकिर नाइक का नाम बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले के बाद चर्चा में आया है। जाकिर को कई मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है। खैर चलिये हम बात करते हैं जाकिर के बिहार कनेक्शन की।

Protest

बांग्लादेश आतंकी हमले चर्चा में आये जाकिर नाइक का नाम असल में पटना में हुए बम ब्लास्ट से भी जुड़ा हुआ है। पटना के गांधी मैदान और गया में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के पास से जाकिर की पुस्तकें और वीडियो बरामद हुए थे।

अगर जाकिर नाईक के बिहार कनेक्शन की बात करें तो उनके द्वारा सबसे पहले उसने 2012 में बिहार के किशनगंज का दौरा किया था। इस दौरे के साथ-साथ एक सभा को भी संबोधित किया था। सभा में भारी संख्‍या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी।

पढ़ें- जाकिर नाइक के बारे में 20 बातें

उल्लेखनीय है कि जाकिर बहाबी सम्प्रदाय से आता है। और अनुज भाइयों के बीच लोग उसे हदीस या सलफी के नाम से जाना करते हैं। इसके ऊपर आरोप लगा है कि जाति धर्म प्रचार के साथ-साथ आतंकियों की फौज तैयार करने में जाकिर नाईक लोगों को मदद करता है।

हुंकार रैली में धमाके में भूमिका

27 सितंबर 2014 को नरेंद्र मोदी के द्वारा संबोधित किए गए हुंकार रैली में पटना के गांधी मैदान में हुए बम ब्लास्ट और गया ब्लास्ट में आई एम आई और सिमी की भूमिका सामने आया था। ब्लास्ट के आरोपी इम्तियाज, हैदर और मुजीब को जब गिरफ्तार किया गया तो उनके पास से जाकिर नाईक की पुस्तकों के साथ साथ वीडियो भी बरामद किया गया था।

खुफिया विभाग के अधिकारियों की माने तो बिहार और झारखंड में आतंकी हमले का तार जाकिर नाईक से जुड़ा हुआ है। तो अलकायदा, सिमी, आइएम और आइएसआइएस संगठन में सक्रिय ज्यादातर आतंकी जाकिर नाईक की पुस्तकों को पढ़ते हुए उनकी राहों पर चला करते हैं।

पढ़ें- जाकिर नाइक की वो बातें जिन पर होता रहा है विवाद

आपको बताते चलें कि पीस टीवी के संस्थापक व धर्मोपदेशक जाकिर नाईक अपनी पुस्तकों के माध्यम से आतंकियों को तैयार करने अहम भूमिका निभाता रहा है।

कुछ वर्ष पूर्व बिहार के दरभंगा जिला के बाढ समैला गांव में चल रहे आतंकियों का प्रशिक्षण और भर्ती केंद्र के लाइब्रेरी जाकिर की पुस्तके बरामद हुई थी। तो जाकिर के आतंकी कनेक्शन को देखते हुए बिहार की राजनीतिक सियासत भी गरमा गई है।

जहां इस मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर जाकिर को दोषी पाया जाता है तो उसके ऊपर कारवाई होगी, वही इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का कहना है कि बिना सबूत कोई भी बात नहीं बोलनी चाहिए जिससे विवाद उत्पन्न हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+