Zaira Wasim Molestation Case: आरोपी विकास की पत्नी ने कहा, ये सब जायरा का पब्लिसिटी स्टंट है, मेरे पति को फंसाया गया

Recommended Video

    Zaira Wasim's allegations fake or true? Question remained unsolved | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। फिल्म 'दंगल' की धाकड़ गर्ल जायरा वसीम के साथ 'विस्तारा' फ्लाइट में हुई छेड़-छाड़ की घटना ने रविवार को दिल्ली से लेकर मुंबई तक और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तहलका मचा दिया था, जायरा ने फूट-फूटकर जिस तरह से आपबीती इंस्ट्रागाम पर शेयर किए गए वीडियों में सुनाई उसने महिला सुरक्षा के लिए किए गए सारे दावों और वादों की पोल खोलकर रख दी है। फिलहाल जायरा की शिकायत पर आरोपी विकास सचदेव को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन आरोपी की पत्नी ने इस पूरे प्रकरण को एक अलग ही रूप दे दिया है। विकास की बीवी दिव्या सचदेव ने फिल्म 'दंगल' की अभिनेत्री पर आरोप लगाया कि ये सब उसका पब्लिसिटी स्टंट है।

    उसने विमान में शोर क्यों नहीं मचाया?

    उसने विमान में शोर क्यों नहीं मचाया?

    spotboye.com के मुताबिक दिव्या ने आरोप लगाया कि जायरा ने प्रसिद्धि पाने के लिए मेरे पति पर आरोप लगाया। मेरा पति निर्दोष है, अगर जायरा संग कुछ गलत हो रहा था तो उसने विमान में शोर क्यों नहीं मचाया, क्या ये बातें उन्हें गलत साबित नहीं करती है।

    कश्मीरी अदाकारा जायरा वसीम

    कश्मीरी अदाकारा जायरा वसीम

    गौरतलब है कि कश्मीरी अदाकारा जायरा वसीम ने अपने साथ फ्लाइट में शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक वीडियो अपलोड किया था, उनका आरोप था कि 'विस्तारा एयरलाइंस' की फ्लाइट में उनके ठीक पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ छेड़छाड़ की, वो इंसान अपने गंदे इरादों के तहत अपने पैरों से उनकी गर्दन और पीठ को रगड़ रहा था लेकिन पास बैठे लोगों ने उसे कुछ नहीं कहा और ना ही रोका।

    हंगामा मच गया...

    हंगामा मच गया...

    जिसके बाद हंगामा मच गया, जिसके बाद मुंबई पुलिस हरकत में आई और उसने छेड़छाड़ मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जायरा ने ये FIR मुंबई के सहर पुलिस थाने में दर्ज करवाई , मुंबई पुलिस ने धारा 354 (छेड़छाड़) और POSCO अधिनियम के तहत शि‍कायत दर्ज की क्योंकि जायरा अभी बालिग नहीं हैं इसलिए ये मामला POSCO अधिनियम के तहत दर्ज किया गया ।

    विकास सचदेव

    विकास सचदेव

    आरोपी की पहचान विकास सचदेव के रूप में की गई और उसकी उम्र 39 साल है। विकास अंधेरी ईस्ट का रहने वाला है। छेड़छाड़ के आरोपी विकास ने पुलिस से कहा है कि वह दिल्ली अंत्येष्टि में गए थे। लंबे समय से नहीं सो पाने के चलते वे काफी थके हुए थे। वो एक बिजनेसमैन हैं, उन्होंने केबिन क्रू से कंबल मांगते हुए डिस्टर्ब न करने की बात कह सो गए थे। विस्तारा एयरलाइन के क्रू से पूछताछ में भी यह बात पता चली थी कि वह पूरे समय सो रहा था। विकास ने कहा कि जैसे ही उसका पैर जायरा से टच किया, उसने माफी भी मांग ली। विकास का दावा है कि यह सब जानबूझकर नहीं किया गया था।

    केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा

    केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा

    इस मामले में केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा है कि अगर आरोपी पैसेंजर दोषी पाया जाता है तो उसे नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाएगा।वहीं विस्तारा एयरलाइंस ने मामले में अपनी सफाई पेश करते हुए कहा है कि मामले में जायरा का पूरा सहयोग करेगी और कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+