तो इसलिए रहता है गृहमंत्री सुशील श‍िंदे की बेटी पर 52 जेड प्लस कमांडो का पहरा

sushil kumar shinde
मुंबई। जब बात हो भारतीय राजनीत‍ि में घुली 'हनक' और 'रसूख' की तो आख‍िर कैसे पीछे रह सकते हैं हमारे जन प्रत‍िन‍िध‍ि। एक आरटीआई के तहत यह खुलासा हुआ है कि महाराष्ट्र में 84 वीवीआईपी की सुरक्षा में कुल मिलाकर 812 पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- मोदी पर मोहभंग

इनमें अकेले 52 सुरक्षाकर्मी केवल केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और उनकी विधायक बेटी की सुरक्षा में तैनात हैं। पुणे निवासी आरटीआई कार्यकर्ता विहार धुर्वे द्वारा दाखिल एक आरटीआई आवेदन में पूछा गया था कि महाराष्ट्र में राजनीतिक और गैर राजनीतिक वीआईपी लोगों की सुरक्षा में कुल कितने पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

गृहमंत्री शिंदे की बेटी और पत्नी को -

शिंदे और उनकी बेटी प्रणीति को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई गई है और कुल 52 सुरक्षाकर्मी उन दोनों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं जबकि केंद्रीय गृह मंत्री की पत्नी उज्ज्वला शिंदे को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है और उनकी सुरक्षा में कुल 14 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। हालांकि प्रणीति ने कहा कि उनके परिवार को मुहैया कराई गई सुरक्षा गैरजरूरी है और वे अपनी सुरक्षा को हटवाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, हमें प्रोटोकाल के अनुसार सुरक्षा उपलब्ध करायी जाती है, लेकिन हमने किसी प्रकार की सुरक्षा के लिए कहा नहीं था। हम तो मुहैया कराई गई सुरक्षा का इस्तेमाल भी नहीं करते हैं। मैंने राज्य के गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर हमारी सुरक्षा हटाने को कहा है। हम चाहते हैं कि इसे बेहतर मकसद के लिए इस्तेमाल किया जाए।

अंबानी की सुरक्षा में 28 जवानों की टीम -

जेड कैटेगरी की सुरक्षा के तहत अंबानी का एक पायलट वीइकल होता है और उसके पीछे अन्य वीइकल होते हैं। इनमें हथियारों से लैस कमांडो होते हैं। ये कमांडो मुकेश अंबानी को मुंबई और देश में कहीं भी जाने पर हर वक्त सुरक्षा देते है।

गौरतलब है कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा और उन्हें मिली धमकियों के विश्लेषण के बाद अंबानी को चौबीसों घंटे सुरक्षा उपलब्ध कराने की सिफारिश की थी। सीआरपीएफ की 28 मेंबरों की टीम सुरक्षा में तैनात है।

यह पहला मौका है जब सीआरपीएफ किसी निजी शख्स को ठीक उसी तरह सुरक्षा मुहैया करा रही है जैसे वह जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को कराती है। हालांकि अक्सर ऐसे आंकड़े भी सामने आते हैं कि देश के जिन ह‍िस्सों को सुरक्षा की जरूरत है, वहां जवानों की आपूर्त‍ि नहीं हो पाती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+