एक बार फिर कैंसर से लड़ रहे हैं युवराज

युवराज के बाद अब उनके पिता और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर योगराज सिंह को कैंसर डायग्नॉस हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में योगराज का इलाज जारी है। उनकी वोकल कॉर्ड्स से सर्जरी कर ट्यूमर निकाला गया है। डॉक्टर्स की देखरेख में योगराज अभी अस्पताल में भर्ती हैं और अपनी ईलाज करवा रहे हैं।
आपको बता दें कि कुछ महिनों पहले ही 56 साल के योगराज सिंह की इस बीमारी का पता चला था। उनकी आवाज चोक होने और सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अमरीका जाने की सलाह दी गई थी। जहां उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर है। वहीं उनकी सर्जरी हुई और अब वहां ट्रीटमेंट चल रहा हैं। योगराज की पत्नी सतवीर कौर के मुताबिक वे अकसर गले में दर्द और कफ की शिकायत करते थे, लेकिन उन्होंने ज्यादा कुछ पता नहीं लगने दिया।
दवाई लेने के बाद उन्हें कुछ देर के लिए आराम मिलता था, लेकिन बाद में मस्या बढ़ गई। गौरतलब है कि विश्व कप 2011 के बाद युवराज सिंह के बाएं फेफडे में कैंसर का ट्यूमर डायग्नॉस हुआ था। इसके बाद युवी ने अमरीका में कीमोथेरेपी ली थी। युवराज की तरह अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने भी कैंसर से फाइटबैक किया था।












Click it and Unblock the Notifications