मारपीट के जुर्म में क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह हुए गिरफ्तार

चंडीगढ़। एक बड़ी खबर हरियाणा से आ रही है, जहां कि पंचकूला से भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और अभिनेता योगराज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है पुलिस ने योगराज सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया है। युवी के पिता योगराज सिंह को कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के संबंध में आईपीसी की धारा-323 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Yuvraj Singh's Father Yograj Arrested After Family Brawl

उन्होंने कार पार्किंग को लेकर पैदा हुआ विवाद में मारपीट की थी। योगराज सिंह के खिलाफ पुलिस में चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर्ड डीएसपी आशानंद ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी जिसके बाद योगराज सिंह गिरफ्तार हुए हैं।

योगराज सिंह को कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के संबंध में गिरफ्तार किया गया है

कहा जा रहा है कि पंचकूला के सेक्टर-2 में युवराज सिंह की बहन रहती हैं, जहां कार पार्किंग को लेकर रविवार रात उनकी अपने पड़ोसियों से मारपीट हो गई थी। उनके पड़ोस में चंडीगढ़ पुलिस की रिटायर्ड डीएसपी आशा आनंद व उनके बेटें रहते हैं, जिन पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर रिटायर्ड डीएसपी का कहना है कि योगराज के परिवार ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की है इसलिए उन्होंने कानून का सहारा लिया है।

पर्दे पर युवी को महसूस करना चाहता हूं.. वो रीयल योद्दा हैं: अभिषेक बच्चन

वैसे योगराज सिंह पर इस तरह का आरोप कोई पहली बार नहीं लगा है क्योंकि इससे पहले पिछले साल भी वो एक कार पार्किंग विवाद में 6 महीने की जेल की सजा खा चुके हैं। मालूम हो कि कई फिल्मों में यादगार रोल करने वाले योगराज सिंह की तारीफ पिछले साल की हिट फिल्म भाग मिल्खा भाग.. के लिए काफी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+