Video :'इंदिरा गांधी ने देश का सत्यानाश कर दिया', युवराज सिंह के पिता महिलाओं को लेकर क्यों रखते हैं ऐसी सोच?

Yograj Singh Interview: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। योगराज सिंह ने हाल ही में यूट्यूबर समदीश भाटिया को एक इंटरव्यू में दिया है। जिसमें उन्होंने कई विवादित बातें बोली हैं।

योगराज सिंह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को गोली मारने से लेकर भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तक पर विवादित बयान दिया है। योगराज सिंह ने इस अनफिल्टर इंटरव्यू वीडियो में महिलाओं को लेकर कई ऐसी बातें कहीं हैं, जिसको लेकर वो ट्रोल भी हो रहे हैं। महिलाओं को लेकर उनकी सोच ने सोशल मीडिया यूजर को भी हैरान कर दिया है। आइए जानें उन्होंने इंदिरा गांधी और महिलाओं को लेकर क्या कहा है?

Yograj Singh Interview
Photo Credit: Photo Credit- UNFILTERED by Samdish स्क्रीनशॉट

योगराज सिंह बोले- 'इंदिरा गांधी ने देश चलाया और सत्यानाश कर दिया'

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह बोले, ''इंदिरा गांधी ने देश को चलाया और देश का सत्यानाश कर दिया। आप किसी औरत को घर चलाने के लिए बोल दो, घर का सत्यानाथ करके रख देगी। महिलाओं के हाथ में कभी भी शक्ति नहीं देनी चाहिए। मैंने देखा है, जब महिलाओं के हाथ में पावर दी जाती है तो वो सबकुछ कंट्रोल कर लेती हैं। ये जितने भी ओझा टाइप के लोग हैं, देखिए, उनके पास औरतें ज्यादा जाती हैं, वो वहां जाकर कहती हैं , मेरे पति और मेरे बेटे को मेरे बस में कर दो। महिलाओं से पावर नहीं संभलती है।''

योगराज सिंह ने कहा, ''मैं महिलाओं की इज्जत करता हूं लेकिन मेरा मानना है कि महिलाओं के साथ किसी बात पर बहस नहीं करना चाहिए।''

हिंदी भाषा पर भी योगराज सिंह ने दिया विवादित बयान

योगराज सिंह ने हिंदी भाषा पर भी विवादित बयान दिया है। योगराज सिंह ने कहा, ''हिंदी फिल्म की बात मत करना मेरे से। हिंदी लैंग्वेज तो मुझे ऐसी लगती है, जैसे कोई औरत बोल रही हो। ये भी कोई भाषा है। मुझे हिंदी भाषा पसंद है लेकिन जब कोई औरत बोलती है तो बहुत अच्छा लगता है लेकिन जब कोई मर्द बोलता है तो, ऐसा लगता है कि क्या बोल रहा है...ये कौन आदमी है ये...मुझे वो अलग लगता है।''

योगराज सिंह ने आगे कहा, ''मर्दों की भाषा हमारी वाली (पंजाबी) होती है। आप कैसे हैं, क्या करके गए हैं, ये लैंग्वेज है, कैसे हो बेटा, ठीक हो...? हिंदी में जब कोई कहता है तो मुझे ऐसा लगता है कि मैं गिर रहा हूं...हिंदी भाषा में कोई जान नहीं है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+