YSRC Plenary : टीडीपी ने बताया मेगा ड्रामा, कहा- पार्टी का पतन जल्द

आंध्र प्रदेश में सत्तारुढ़ दल- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के पूर्ण सत्र (YSRC Plenary) को मुख्य विपक्षी पार्टी टीडीपी ने मेगा ड्रामा करार दिया है। टीडीपी का दावा है कि जल्द ही वाईएसआरसी का पतन होगा।

विजयवाड़ा, 11 जुलाई : वाईएसआर कांग्रेस के दो दिवसीय पूर्ण अधिवेशन (YSRC Plenary) में मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी को पार्टी का लाइफ टाइम प्रेसिडेंट चुना गया। इसी बीच प्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ टीडीपी नेता सोमिरेड्डी चंद्रमोहन रेड्डी ने वाईएसआर प्लीनरी को मेगा ड्रामा करार दिया। उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस का जल्द पतन होगा।

DP senior leader Somireddy Chandramohan Reddy

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, सोमिरेड्डी ने रविवार को आरोप लगाया कि सरकार ने पिछले तीन वर्षों में लोगों के कल्याण और राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि वाईएसआरसी के नेता सरकार की ओर से किए गए काम के बारे में बताने में विफल रहे, जो यह बताता है कि सिवाय टीडीपी की आलोचना के सरकार ने कुछ नहीं किया और मीडिया ने भी इसका समर्थन किया। रेड्डी का मानना है कि वाईएसआर ईमानदार वाईएसआरसी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही है। मानद अध्यक्ष वाईएस विजयम्मा ने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि खुद को अपने भाई जगन का तीर बताने वाली शर्मिला ने काफी पहले छोड़ दिया था। रेड्डी ने जल्द ही वाईएसआरसी के पतन की भविष्यवाणी भी की।

बता दें कि YSRC कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी ने अपने 95% चुनावी वादों को पूरा किया है। सीएम जगन के दावों का मजाक उड़ाते हुए, टीडीपी नेता सोमिरेड्डी ने कहा कि एससी, एसटी और बीसी उप-योजनाओं के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। उन्होंने सवाल किया, अंशदायी पेंशन योजना को रद्द करने के वादे का क्या हुआ ? कृषि क्षेत्र के लिए 12 घंटे की बिजली आपूर्ति का क्या हुआ ? फुलप्रूफ रेत नीति का क्या हुआ ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+