जगन सरकार के मंत्री का दावा- आंध्र प्रदेश में कांग्रेस खत्म हो गई है, शर्मिला केवल एक प्रतिद्वंद्वी हैं
आंध्र प्रदेश चुनाव 2024 से पहले मुख्यमंत्री जगन मोहन की बहन शर्मिला की पार्टी ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। जिसके बाद सीएम भाई जगन मोहन रेड्डी और बहन वाईएस शर्मिला के बीच राजनीतिक जंग तेज हो चुकी है। वहीं अब वाईएसआरसी नेता और ऊर्जा मंत्री पेद्दीरेड्डी रामचंद्र रेड्डी ने बड़ा दावा कर दिया है।

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए कांग्रेस की आलोचना की और साफ किया कि जब तक वाईएस शर्मिला उस पार्टी में हैं, उन्हें केवल प्रतिद्वंद्वी के रूप में माना जाएगा।
आंध्र प्रदेश के सत्य साईं जिले के अपने दौरे के दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए रेड्डी ने ये बात कही। उन्होंने कहा
आंध्र प्रदेश में कांग्रेस मर चुकी है। शर्मिला, एन रघुवीरा रेड्डी, केवीपी रामचन्द्र राव और गिडुगु रुद्रराजू उस शव को अपने कंधों पर उठा रहे हैं। कांग्रेस के सभी नेता अब वाईएसआरसी में हैं।शर्मिला टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की साजिश के तहत अपने भाई जगन की आलोचना कर रही हैं। जब तक वह नायडू के जाल में हैं, हम उनके साथ विपक्ष की तरह व्यवहार करेंगे।
जगन के मंत्री ने इसके साथ ही प्रमुख विपक्षी पार्टी टीडीपी पर भी हमला बोलते हुए कहा टीडीपी प्रमुख ने सभी को धोखा दिया है, ऋण माफी के नाम पर DWCRA की महिलाओं और किसानों को धोखा दिया था, और SHG को लगभग निष्क्रिय कर दिया गया था। इसके साथ ही रेड्डी ने दावा किया कि केवल जग ही हैं जिन्होंने शून्य ब्याज ऋण, आसरा और चेयुथा जैसी अपनी योजनाओं के माध्यम से उनमें जीवन का एक नया संचार किया।
ऊर्जा मंत्री पेद्दी रेड्डी मीडिया के सामने बोले- टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम शुरू करने पर आपत्ति जताई थी, जबकि उन्होंने अपने पोते को अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में भेजा था।
इसके साथ ही पेद्दीरेड्डी ने कहा चंद्रबाबू नायडू वो शख्स हैं जिन्होंने आंध्र प्रदेश का 14 साल तक मुख्यमंत्री रहने के बावजूद राज्य के लोगों के लिए कुछ नहीं किया, को लोगों से जनादेश मांगने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications