आंध्र प्रदेश को लेकर केंद्र के बयान पर YSR का पलटवार, कही ये बात
विजयवाड़ा, 21 जुलाई। आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य की वित्तीय स्थिति की तुलना श्रीलंका से करने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणी पर पलटवार किया है। वाईएसआरसी के तीन सांसदों ने केंद्र के इस बयान की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति की तुलना श्रीलंका से करना अनुचित है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर आंध्र प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए वाईएसआरसी के सांसद अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी, तलारी रंगैया और एन रेड्डीप्पा ने कहा कि यह अनुचित है कि राज्य की वित्तीय स्थिति की तुलना श्रीलंका से की जाए।
राज्य द्वारा लिए गए ऋणों पर, वाईएसआरसी के सांसदों ने कहा कि हम एक राज्य और देश के बीच तुलना नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीलंका एक अलग देश है। वहां की आर्थिक स्थिति खराब होने के उनके अपने कारण हैं। लेकिन इसकी तुलना भारत के किसी राज्य से नहीं की जा सकती। केंद्र पर पलटवार करते हुए वाईएसआरसी सांसदों ने कहा कि केंद्र को पहले अपने ऋण के बारे में सोचने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें: यूपी का वो 'दानवीर कर्ण' जिसने गरीबों के नाम कर दी अपनी 600 करोड़ की कमाई, अपने लिए रखा सिर्फ एक घर
YSR सांसदों ने कहा कि केंद्र राज्यों की तुलना में अधिक ऋण ले रहा है। श्रीलंका में ऋण जीडीपी अनुपात 101 प्रतिशत है, जबकि एपी सिर्फ 32.4 प्रतिशत है। इसकी तुलना में, केंद्र का ऋण जीडीपी अनुपात 59 प्रतिशत है।












Click it and Unblock the Notifications