YS Sharmila: आंध्र प्रदेश में बड़ा खेला कर सकती है कांग्रेस, सीएम जगन रेड्डी को घर में ही घेरने की तैयारी?

कांग्रेस पार्टी को भले ही अभी हिंदी भाषी तीन राज्यों में बहुत बड़ा झटका लगा हो, लेकिन दक्षिण भारत ने उसकी उम्मीदें काफी बढ़ा रखी हैं। कर्नाटक जीतने के 6 महीने के अंदर ही तेलंगाना भी उसके कब्जे में आ चुका है। अब पार्टी आंध्र प्रदेश में सत्ता हासिल करने के मिशन में जुट चुकी है।

जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस बहुत बड़ा दांव चल सकती है।

y s sharmila

भाई को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस की कमाल संभालेंगी शर्मिला?
पार्टी जगन रेड्डी को सत्ता से बेदखल करने के लिए उनकी अपनी बहन और वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की चीफ वाईएस शर्मिला को ही बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में लग रही है। अगर ऐसा हो गया तो आंध्र प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा मोड़ आ जाएगा। भाई को सत्ता से बेदखल करने के लिए बहन ही चुनाव मैदान में खड़ी दिख सकती है।

आंध्र प्रदेश में कुछ ही महीने बाद लोकसभा चुनावों के साथ-साथ विधानसभा के भी चुनाव होने हैं। अटकलों का बाजार है कि इन चुनावों से पहले वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की संस्थापक को कांग्रेस आंध्र में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है।

जनवरी में वाईएसआरटीपी का कांग्रेस में हो सकता है विलय
उनकी पार्टी वाईएसआरटीपी के कांग्रेस पार्टी में जनवरी में विलय होने की संभावनाओं से जुड़ी खबरें पहले से ही मीडिया में आ चुकी हैं। शर्मिला पिछले कुछ समय से लगातार कांग्रेस के संपर्क में रही हैं।

कडप्पा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की भी चर्चा
आंध्र में शर्मिला को सिर्फ कांग्रेस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की ही चर्चा नहीं है। उनके बारे में कहा जा रहा है कि पार्टी उन्हें कडप्पा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में भी उतार सकती है। इस सीट से फिलहाल उनके चचेरे भाई अविनाश रेड्डी वाईएसआरसीपी के सांसद हैं।

टीडीपी से कांग्रेस का गठबंधन करवाएंगी शर्मिला?
इससे पहले से आंध्र प्रदेश में यह भी कयासबाजी चल रही है कि कांग्रेस पार्टी राज्य में टीडीपी और जनसेना के साथ गठबंधन में शामिल होना चाहती है। इन अटकलों को तब और हवा मिली है, जब शर्मिला की ओर से टीडीपी चीफ के बेटे और पार्टी नेता नारा लोकेश के लिए क्रिसमस गिफ्ट भेजे जाने की रिपोर्ट आई हैं।

आंध्र प्रदेश में शर्मिला को लेकर जितनी भी सियासी अटकलें चल रही हैं, उसकी तस्वीर अगले महीने साफ होने की संभावना है। क्योंकि, कहा जा रहा है कि जनवरी में राज्य में कांग्रेस पार्टी दो बड़ी जनसभाएं करने वाली है, जिनमें राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हो सकते हैं।

कौन हैं वाईएस शर्मिला?
वाईएस शर्मिला और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी भाई-बहन हैं। संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की दोनों संतानों के बीच चाहे, जो भी राजनीतिक मतभेद रहे हों, लेकिन पिता के निधन के वर्षों बाद भी उनका परिवार एकजुट रहा।

2021 के फरवरी में शर्मिला ने पहली बार माना की कि उनका भाई के साथ मतभेद है। इसके बाद ही 8 जुलाई, 2021 में उन्होंने तेलंगाना में अपने पिता के नाम से ही अलग पार्टी बना ली। लेकिन, वहां उनका राजनीतिक सिक्का नहीं चमक सका।

इसलिए तेलंगाना चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस में अपनी पार्टी के विलय की कोशिशों शुरू कीं। जब नाकाम रहीं तो अकेले 119 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी। बाद में उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए और कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का एलान कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+