वाईएस जगन मोहन रेड्डी बोले- चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण वाईएसआरसी की लोकप्रियता से ईर्ष्या करते हैं
आंध्र प्रदेश में 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ वाईएसआरसी और विपक्षी टीडीपी और जेएसपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री औरवाईएसआरसी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने कटाक्ष करते हुए कहा चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण का न तो आंध्र प्रदेश में कोई स्थायी पता है और न ही राज्य के लिए प्यार है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश सीएम ने कहा नायडू और पवन वाईएसआरसी की लोकप्रियता से ईर्ष्या करते हैं।

जगन मोहन रेड्डी ने कहा नायडू और पवन अम्मा वोडी, कक्षाओं के डिजिटलीकरण और सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की शुरूआत जैसी विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन को पचा नहीं पा रहे हैं। टीडीपी और जेएसपी के पार्टी अध्यक्षों पर कटाक्ष करते हुए जगन ने कहा वो दोनों राज्य में सत्तारूढ़ वाईएसआरसी की बढ़ती लोकप्रियता से ईर्ष्या करते हैं। सीएम जगन मोहन ने कहा वो अन्य राज्यों में रहते हैं, लेकिन मित्रवत मीडिया की मदद से यहां के लोगों पर नियंत्रण करना चाहते हैं।
आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री जगन ये बात श्रीकाकुलम जिले के पलासा और इच्छापुरम के सात मंडलों के 807 गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए डॉ. वाईएसआर किडनी रिसर्च एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और वाईएसआर सुजलधारा परियोजना का उद्घाटन करने के बाद बोली।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में पवन कल्याण की जेएसपी के चुनाव लड़ने का उपहास करते हुए सीएम जगन ने कहा प्रचार करते समय उन्होंने यानी पवन ने दावा किया ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनका जन्म तेलंगाना में नहीं हुआ। ऐसी टिप्पणियां करने के बाद भी जेएसपी को निर्दलीय उम्मीदवार सिरिशा बर्रेलक्का से अधिक वोट नहीं मिल सके। जब कि वो एक स्थानीय पैकेज स्टार हैं और नायडू उनके साथी हैं।
आंध्र प्रदेश ने इस मोके पर ऐलान किया कि राज्य सरकार सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल चलाने के लिए हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी के साथ समझौता करेगी। उन्होंने कहा कि प्रकाशम जिले के मार्कापुरम में जल्द ही एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल और किडनी अनुसंधान केंद्र होगा।












Click it and Unblock the Notifications