Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किल, NSA के तहत केस दर्ज

Manish Kashyap: यूट्यूब चैनल से चर्चा में आए मनीष कश्यप के खिलाफ एनएसए के तहत केस दर्ज किया गया है। कोर्ट ने उसे 19 अप्रैल तक के लिए रिमांड पर भेज दिया है।

manish kashyap

Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनीष कश्यप के खिलाफ बिहार के मजदूरों के फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में नेशनल सिक्युरिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि मनीष कश्यप ने तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट का फर्जी वीडियो शेयर किया था।

NSA के तहत दर्ज केस

जिसके बाद उसके खिलाफ यह केस दर्ज किया गया है। मदुरई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मनीष कश्यप जिसने बिहार के मजदूरों पर तमिलनाडु में हमले का वीडियो शेयर किया था, उसे एनएसए के तहत हिरासत में लिया गया है।

तमिलनाडु पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर मनीष

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के शोषण का कथित वीडियो शेयर करने की वजह से मनीष कश्यप के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। मनीष कश्यप फिलहाल तमिलनाडु पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर है। बुधवार को मदुरई की कोर्ट में मनीष कश्यप को पेश किया गया था।

15 दिनों की पुलिस रिमांंड

इस दौरान तमिलनाडु पुलिस ने मनीष कश्यप की रिमांड मांगी थी। जिसपर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मनीष कश्यप को 15 दिनों की रिमांड पर भेज दिया। कोर्ट ने मनीष कश्यप को 19 अप्रैल तक के लिए रिमांड पर भेजा है।

महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का केस

बता दें कि मनीष कश्यप के खिलाफ बिहार में भी कई केस दर्ज हैं। ईओयू ने भी हाल ही में मनीष कश्यप के खिलाफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से केस दर्ज किया था।

सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

रिपोर्ट की मानें तो मनीष कश्यप ने अपने खिलाफ दर्ज केस के चलते सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उसने अपील की है कि उसके खिलाफ दर्ज केस को एक ही क्लब किया जाए। अलग-अलग राज्यों में मुकदमा दर्ज होने की वजह से उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कुर्की की भी कार्रवाई हुई

गौर करने वाली बात है कि बिहार और तमिलनाडु मे मनीष कश्यप के खिलाफ कई केस दर्ज किए गए हैं। एक पुराने मामले में मनीष कश्यप के खिलाफ कुर्की की भी कार्रवाई की गई है। जिसके बाद फरार मनीष कश्यप ने सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद ईओयू ने अपनी पूछताछ पूरी की और फिर तमिलनाडु पुलिस उसे अपने साथ लेकर गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+