साल 2016 के टॉप ट्रेंडिंग वीडियो जिन्होंने यू-ट्यूब पर मचाया धमाल

यूट्यूब रिवाइंड 2016 के नाम से यूट्यूब पर पसंद किए गए वीडियो की ईयर इंडर लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में भारत के साथ-साथ दुनियाभर में पसंद किए गए वीडियो शामिल हैं।

नई दिल्ली। साल 2016 में यूट्यूब पर कौन से वीडियो हिट रहे, किन वीडियो को यूजर्स ने ज्यादा पसंद किया, इसकी लिस्ट जारी हुई है। ये अलग-अलग कैटेगरी में पसंद किए गए वीडियो की लिस्ट है।

youtube

यूट्यूब पर इस साल छाए रहने वाले वीडियो

यूट्यूब रिवाइंड 2016 के नाम से यूट्यूब पर पसंद किए गए वीडियो की ईयर इंडर लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में भारत के साथ-साथ दुनियाभर में पसंद किए गए वीडियो शामिल हैं।

इस लिस्ट में टॉप ट्रेंडिंग वीडियो, टॉप म्यूजिक वीडियो, टॉप फिल्मों के ट्रेलर, टॉप इंडिपेंडेंट क्रिएटर्स के वीडियो शामिल हैं। यूट्यूब ने हर वर्ग की अलग-अलग लिस्ट जारी की है।

भारत के टॉप यू-ट्यूब चैनल्स की लिस्ट

भारत के टॉप यू-ट्यूब चैनल्स की लिस्ट

भारत के टॉप यू-ट्यूब चैनल्स की लिस्ट में पहले नंबर पर बीबी वाइन्स है। दूसरा नंबर पर कैरीमिनाती, तीसरे नंबर पर क्विक रिएक्शन टीम है। चौथे नंबर पर योर इंडियन कन्ज्यूमर, पांचवें नंबर नजर बट्टू प्रोडक्शंस, छठवें नंबर पर सीकेन, सातवें नंबर रिक्शावाली, आठवें नंबर पर मुम्बईकर निखिल, नौवें नंबर पर मोस्टली सेन और दसवें नंबर धनंजय भोसले का नाम है।

यू-ट्यूब पर छाए देश के टॉप ट्रेंडिंग वीडियो की लिस्ट

यू-ट्यूब पर छाए देश के टॉप ट्रेंडिंग वीडियो की लिस्ट

भारत के टॉप ट्रेंडिंग वीडियो की लिस्ट में नंबर एक पर द कपिल शर्मा शो- सुल्तान वाला एपिसोड है। दूसरे नंबर द वॉयस इंडिया किड्स- अयात शेख वाला एपिसोड है। तीसरे नंबर पर क्राइम पेट्रोल डायल 100- अंधकार वाला एपिसोड है। चौथे नंबर पर कंप्लीट ट्रुथ ऑफ 2000 नोट्स विद चिप एम्बेडेड इन इट है।

पांचवें नंबर पर टीवीएफ- ट्रूथ ऑर डेयर विद डैड, छठवें नंबर पर टीवीएफ परमामेंट रुममेट्स- द पैरेंट्स है। सातवें नंबर पर एआईबी- हॉनेस्ट बार्स एंड रेस्टोरेंट्स, आठवें नंबर लाइफ सही है- द मेड, नौवें नंबर पर हाउ शाहरुख खान बीकेम द फैन- गौरव और दसवें नंबर पर एआईबी दिवस- जाकिर खान है।

भारत के टॉप म्यूजिक वीडियो की लिस्ट

भारत के टॉप म्यूजिक वीडियो की लिस्ट

यूट्यूब पर भारत के टॉप म्यूजिक वीडियो की लिस्ट पर नजर डालें तो बार-बार देखो फिल्म का काला चश्मा नंबर एक पर है। दूसरे नंबर पर कपूर एंड संस फिल्म का सॉन्ग कर गई चुल्ल रहा। तीसरे नंबर सुल्तान फिल्म का सॉन्ग बेबी को बेस पसंद है...रहा। चौथे नंबर पर फिल्म ए दिल है मुश्किल का बुल्लेया सॉन्ग है।

पांचवें नंबर बागी फिल्म का छम-छम है। छठवें नंबर टीसीरीज का जीएफ-बीएफ रहा। सातवें नंबर पर सनम फिल्म का हुआ है आज पहली बार सॉन्ग रहा। आठवें नंबर पर ऐ दिल है मुश्किल सॉन्ग रहा। नौवें नंबर फैन का जबरा सॉन्ग रहा। दसवें नंबर पर ए दिल है मुश्किल का ब्रेक अप सॉन्ग रहा।

यू-ट्यूब पर भारत में टॉप मूवी ट्रेलर की लिस्ट

यू-ट्यूब पर भारत में टॉप मूवी ट्रेलर की लिस्ट

इस लिस्ट में पहले नंबर पर तमिल फिल्म कबाली का ट्रेलर है। दूसरे नंबर दंगल, तीसरे पर सुल्तान, चौथे पर एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी, पांचवें पर शिवाय, छठवें नंबर पर बेफिक्रे, सातवें नंबर ए दिल है मुश्किल, आठवें नंबर पर फैन, नौवें नंबर बागी और दसवें नंबर ढिशूम का ट्रेलर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+