Youtube पर व्यूज के लिए लोग बन रहे हैवान, इन खौफनाक Videos से कमाए अरबों रुपए

नई दिल्ली, 28 अगस्त। इंटरनेट की पहुंच आज दुनिया के कोने-कोने में है। 21वीं सदी में जहां इंटरनेट का इस्तेमाल कई अच्छे कामों के लिए किया जा रहा है वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग इसका उपयोग अपनी हैवानियत से अरबों रुपए कमाने के लिए कर रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म यूट्यूब पर रोजाना करोड़ो वीडियो अपलोड किए जाते हैं। इन्हें देखने वालों की संख्या अरबों में है।

यूट्यूब पर बढ़ रही हैवानियत

यूट्यूब पर बढ़ रही हैवानियत

यूट्यूब मनोरंजन के साथ-साथ कमाई का भी अच्छा जरिया है, लेकिन लोग मोटा पैसा कमाने के लिए बेजुबान जानवरों के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर रहे हैं। यूट्यूब पर आपको कई तरह के वीडियो देखने को मिल जाएंगे, यहां यूजर्स अपनी पसंद के मुताबिक कंटेंट देख सकता है। कई यूट्यूब क्रिएटर्स ने यूट्यूब को अपने करियर के तौर पर चुन लिया है।

मासूम बेजुबानों की हो जाती है मौत

मासूम बेजुबानों की हो जाती है मौत

ऐसा इसलिए क्योंकि यहां नेम, फेम और पैसा सब मिलता है। हाल ही में की गई एक जांच से पता चला है कि जानवरों के साथ क्रूरता करने वाले वीडियो के दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाता है। इन वीडियोज में क्रिएटर्स जानवरों को अलग-अलग तरह से टॉर्चर करते हैं, कुछ लोग तो इस हद तक गिर जाते हैं कि बेचारे मासूम बेजुबान को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है।

जानवरों के साथ क्रूरता लोगों को आती है पसंद

जानवरों के साथ क्रूरता लोगों को आती है पसंद

हैरानी की बात ये है कि क्रूरता से भरे इन वीडियो के लिए क्रिएटर्स को करोड़ों रुपए भी मिल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक साल तक की गई इन्वेस्टिगेशन में यूट्यूब से हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। दुनिया में कई ऐसे वीडियो क्रिएटर्स हैं जो जानवरों को तड़पाने का वीडियो बनाते हैं। इस वीडियो को कई अन्य प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, ट्विटर और टिकटॉक पर भी शेयर किया जा रहा है। शर्मनाक बात तो ये है कि जानवरों को जितना तड़पाया जाता है, वीडियो को उतने की ज्यादा व्यूज मिलते हैं।

इस तरह के वीडियो से कमाए अरबों रुपए

इस तरह के वीडियो से कमाए अरबों रुपए

इंटरनेट पर जनवरों के साथ क्रूरता वाली वीडियोज की कमी नहीं है, आप इसे यूट्यूब, फेसबुक समेत कई अन्य प्लेटफार्म पर देख सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में जितनी क्रूरता होगी, उतने लोग वीडियो देखेंगे और उतना ही क्रिएटर को पैसा मिलेगा। आपको जानकर झटका लगेगा कि इंटरनेट पर सांप को कुचलकर मारना, बंदर को जिंदा दफनाना, कुत्ते के बच्चे को सांप की कुंडली में फंसा कर मारना और बिल्ली को जिंदा जलाने जैसे कई वीडियो वायरल हुए हैं।

एक साल में अपलोड हुए 5480 वीडियो

एक साल में अपलोड हुए 5480 वीडियो

ये ऐसे वीडियोज हैं जिन्हें अब तक दुनिया में सबसे ज्यादा बारा देखा गया है। तीन महीने पहल अपलोड किए गए वीडियो से क्रिएटर्स 1 अरब 10 करोड़ रुपए तक कमा चुके हैं। जानवरों के साथ क्रूरता वाले इन वीडियो को देखने वालों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई, 2020 से अब तक जनवरों संग क्रूरता वाले कुल 5480 वीडियो अपलोड किए गए, जिन पर 5.3 बिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: बदला: सूप बनाने के लिए शेफ ने किए सांप के टुकड़े-टुकड़े, 20 मिनट बाद कटे हुए सिर से कोबरा ने डसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+