इस बार वोट नहीं दिया तो अगले 5 साल तक सरकार को गाली मत दीजियेगा

आज लोकसभा चुनावों की घोषणा हो गयी है। अगले महीने होने वाले पोलिंग से आपके देश की तकदीर और सूरत दोनों ही बदल सकती है। बशर्ते की आप सभी लोग वोट करें। अगर देश में तरक्की चाहते हैं और अपना और अपने परिवार का सुखद भविष्य तो प्लीज आप सभी लोग इस महापर्व में हिस्सा लें औऱ देश को एक स्वस्थ और नई सोच की सरकार दें ताकी देश के साथ आप भी तरक्की कर सकें।

समाज सेवी ममता शाह ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये देश की जनता को बताने की कोशिश की है कि किस तरह से एक वोट आपकी और देश की किस्मत बदल सकता है? ममता शाह ने लिखा है कि पहले अपनी जिम्मेदारी निभाइए और उसके बाद आवाज उठाइए।

वोट ना देने वाले कई लोग ऐसा सोचते हैं कि उनके वोट डालने से क्या फायदा होगा क्योंकि अगर उन्होंने वोट डाल भी दिया तो कुछ नहीं बदलेगा, लेकिन यह सोच गलत है। बदलाव भी तभी होगा जब आप अपने आप को बदलेंगे और वोटिंग के अपने अधिकार का सही इस्तेमाल करेंगे। वोट सिर्फ आपका अधिकार ही नहीं, जिम्मेदारी भी है।

इसलिए जिस तरह से खाने के लिए भोजन, पहनने के लिए कपड़ा और रहने के लिए छत जरूरी है उसी तरह देश की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए आपके अमूल्य वोट की भी जरूरत है क्योंकि अगर आपको देश में फैली किसी समस्या के खिलाफ आवाज उठानी है तो पहले एक सभ्य और जागरूक नागरिक की तरह वोट देकर अपनी जिम्मेदारी निभाइये। पहले देश के प्रति कर्तव्य तो निभाइये फिर अधिकार की बात कीजियेगा।

बदलाव भी तभी होगा जब आप अपने आप को बदलेंगे और वोटिंग के अपने अधिकार का सही इस्तेमाल करेंगे। वोट सिर्फ आपका अधिकार ही नहीं, जिम्मेदारी भी है।

आगे की खबर स्लाइडों में...

मेरे एक वोट से क्या फर्क पड़ेगा ?

मेरे एक वोट से क्या फर्क पड़ेगा ?

ममता शाह ने इस सवाल का जवाब बड़े ही सटीक ढंग से दिया है। उन्होंने कहा है कि जैसे बूंद बूंद से घड़ा भरता है, वैसे ही एक एक वोट से यह तय होता है कि जनता का प्रतिनिधित्व करने का मौका किसे मिलेगा। अगर आप चाहते हैं कि आपका प्रतिनिधि ऐसा हो, जो आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सके, तो यह तभी संभव होगा जब आप वोट डालेंगे। आपका एक वोट बदलाव की शुरुआत कर सकता है।

एक वोट पर करोड़ो का खर्च...

एक वोट पर करोड़ो का खर्च...

आप वोट डाल सकें, इसके लिए चुनाव आयोग करोड़ों रुपये खर्च करके तमाम इंतजाम करता है। चुनाव कंडक्ट कराने में खर्च होने वाला यह पैसा वही होता है, जो आप टैक्स के रूप में सरकार के पास जमा कराते हैं। ऐसे में आपका वोट डालना और भी जरूरी हो जाता है।

मैं वोट क्यूँ डालूं ?

मैं वोट क्यूँ डालूं ?

बदलाव तभी आएगा जब आप बदलेंगे और वोटिंग के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसलिए अगर आप वोट नहीं डालेंगे तो आपको शिकायत करने का भी अधिकार नहीं है ऐसे में अगले पांच साल तक आप ना तो शिकायत कर सकते हैं और ना ही किसी भी चीज की उम्मीद कर सकते हैं।

सोच बदलनी है तो वोट दो

सोच बदलनी है तो वोट दो

अक्सर लोग वोट डालने से पहले सोचते हैं कि यार मैं अपने चुनावी क्षेत्र कैंडिडेट्स को नहीं जानता। इसलिए गलत वोट डालने से अच्छा है मैं वोट ना डालूं। लेकिन यह सोच गलत है अगर आपको अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में पता लगाना है तो चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के चौबीस घंटे के अंदर प्रत्येक कैंडिडेट का नॉमिनेशन फॉर्म और उसके द्वारा दिया गया हलफनामा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है। आप वहां से अपने उम्मीदवार के बारे में पता कर सकते हैं।

(नोटा) का ऑप्शन भी आपके पास है

(नोटा) का ऑप्शन भी आपके पास है

अगर आप किसी को वोट नहीं देना चाहते हैं, तो अब (None of the above) (नोटा) का ऑप्शन भी आपके पास है। ईवीएम में नोटा का बटन दबाकर भी आप यह पैगाम उन कैंडिडेट़्स तक पहुंचा सकते हैं कि उनमें से कोई भी आपको पसंद नहीं है। ऐसे में वोट ना डालने की अब कोई वजह बाकी नहीं रह जाती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+