पश्चिम बंगाल: BJP चीफ दिलीप घोष की TMC को धमकी- उकसाया तो इतने जख्म देंगे कि बैंडेज नहीं जुटा पाएंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राजनीतिक बयानबाजी भी बढ़ती जा रही है। पश्चिम बंगाल बीजेपी चीफ दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस को कोरोना से भी खतरनाक वायरस करार देने के बाद सीधे शब्दों में धमकी दी है। दक्षिण 24 परगना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि हम सभ्य लोग हैं और सभ्य तरीके से ही राजनीतिक मुद्दों से निपटना चाहते हैं। हालांकि अगर हमारे हाथ-पैर काम करते रहे और हमें उन्हें इस्तेमाल करने के लिए उकसाया गया तो हम ऐसा जवाब देंगे कि उन लोगों के पास अपने घाव भरने के लिए बैंडेज कम पड़ जाएगा। अस्पताल का बिस्तर भी नहीं मिलेगा। आपको बाहर बिस्तर लगाना होगा।

पश्चिम बंगाल: BJP चीफ दिलीप घोष की TMC को धमकी- उकसाया तो इतने जख्म देंगे कि बैंडेज नहीं जुटा पाएंगे

वहीं, घोष ने बंगाल में पीएम किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजना को लागू नहीं करने के ममता सरकार के फैसले पर भी सवाल खड़े किया। उन्होंने कहा कि हम सरकारी सेवाओं को सीधे आम आदमी तक पहुंचाना चाहते हैं लेकिन तृणमूल के दलाल नेता और कार्यकर्ता इसकी अनुमति नहीं दे रहे हैं। घोष ने तृणमूल कांग्रेस और वर्तमान राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए पार्टी की टूट पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि राज्य में बुआ-भतीजे (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी) का शासन जारी नहीं रहेगा। घोष ने कहा कि अगले कुछ महीने में ही तृणमूल सरकार जाने वाली है। इसके बाद बंगाल के सचिवालय नवान्न में भाजपा का मुख्यमंत्री बैठेगा।

दूसरी ओर हाल ही में तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आए पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी और सांसद सुनील मंडल को शनिवार को कोलकाता में भाजपा कार्यालय के समीप कथित रूप से सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि यह विरोध दलबदलुओं के खिलाफ जनाक्रोश को दर्शाता है। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय घटी, जब दोनों नेता कोलकाता के हेस्टिंग्स इलाके में अपनी कार में थे। भाजपा ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने मंडल की कार पर उस वक्त पथराव किया, जब वह पार्टी कार्यालय जा रहे थे।

https://www.filmibeat.com/photos/feature/sophie-choudry-raises-temperature-with-her-bold-photos-70337.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+