पाकिस्तान की 'गूगली' पर सुषमा का बाउंसर, कहा- तुम्हारा असली चेहरा हुआ उजागर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के 'गूगली' वाले बयान पर जमकर लताड़ लगाई है। सुषमा स्वराज ने शनिवार को कहा कि सिखों के प्रति इमरान खान सरकार में कोई सम्मान नहीं है। बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर शिलान्यास के मौके पर पाकिस्तान ने भारत की विदेश मंत्री को आमंत्रित किया था, लेकिन उनकी जगह केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर और एचएस पुरी पहुंचे थे। पाकिस्तान ने अपने आमंत्रण को इमरान खान की 'गूगली' बताया था।

पाकिस्तान की गूगली पर सुषमा का बाउंसर,कहा-असली चेहरा उजागर

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, 'पाकिस्तान के विदेश मंत्री महोदय आपके नाटकीय अंदाज में गूगली वाले बयान ने आपका असली चेहरा उजागर कर दिया है। इससे पता चलता है कि आपको सिख भावनाओं का कोई सम्मान नहीं है। आप केवल गूगली खेलते हैं।'

सुषमा स्वराज विदेश मंत्री कहा, 'मैं आपको बता दूं कि हम आपकी 'गुगली' में नहीं फंसे थे। हमारे दो मंत्री पवित्र गुरुद्वारे करतारपुर साहिब में प्रार्थना करने के लिए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+