National Anthem Row: भड़के अनुपम ने पूछा-लोग राष्ट्रगान के लिए 52 सेकंड खड़े क्यों नहीं हो सकते?
नई दिल्ली। एक बार फिर से फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को गुस्सा आया है, इस बार उन्हें क्रोधित किया है सिनेमाघरों के अंदर राष्ट्रगान को अनिवार्य रूप से बजाए जाने का विरोध करने वालों ने, जिन पर भड़कते हुए सिने अभिनेता ने कहा कि यदि लोग रेस्तरां में इंतजार कर सकते हैं, सिनेमाघरों में टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़े हो सकते हैं, या पार्टी के आयोजन स्थलों पर खड़े हो सकते है, तो फिर वे सिनेमाघरों में राष्ट्रगान के लिए महज 52 सेकंड तक खड़े क्यों नहीं हो सकते? अनुपम ने ये बातें प्रमोद महाजन मेमोरियल अवॉर्ड के एक कार्यक्रम में कही। अनुपम ने कहा कि कुछ लोगों का मानना है कि राष्ट्रगान के समय खड़े होना अनिवार्य नहीं होना चाहिए, लेकिन मेरे लिए राष्ट्रगान के लिए खड़े होना उस व्यक्ति की परवरिश को दिखाता है। हम जिस तरह से अपने पिता या शिक्षक के सम्मान में खड़े होते हैं, ठीक उसी तरह राष्ट्रगान के लिए खड़ा होना अपने देश के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

मशहूर गायक सोनू निगम
मालूम हो कि इससे पहले मशहूर गायक सोनू निगम ने कहा था कि उनके हिसाब से राष्ट्रगान को सिनेमा हॉल में नहीं बजाना चाहिए। गायक ने कहा था कि कुछ ऐसे लोग हैं जो कहते हैं कि राष्ट्रगान यहां (सिनेमा हाल) बजाना चाहिए, तो कुछ लोग कहते हैं कि वहां नहीं बजाया जाना चाहिए। राष्ट्रगान एक सम्मानित और संवेदनशील मामला है और मेरा विचार है कि इसे कुछ जगहों पर नहीं बजाया जाना चाहिए। ऐसी जगहों में सिनेमा हाल या रेस्टोरेंट हैं।












Click it and Unblock the Notifications