अब बैंक में नहीं बदलवा सकेंगे 500-1000 के पुराने नोट, जानें क्या है नए नियम?
आज से बैकों में नहीं बदल सकेंगे 500-1000 के पुराने नोट। 1000 रुपए के नोट का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
नई दिल्ली। 8 नबंवर को सरकार ने देशभर में नोटबंदी का ऐलान कर दिया। सरकार के ऐलान के बाद से देशभर में 500-1000 के नोट अमान्य घोषित हो गए, हलांकि कुछ जगहों पर 24 नवंबर तक पुराने नोटों के इस्तेमाल की छूट दी थी, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 15 दिसंबर तक कर दिया है। हालांकि 1000 रुपए के नोट का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

1000 का नोट बेकार
सरकार ने साफ कर दिया है कि अब पुराने नोट बैंक में भी नहीं बदले जाएंगे। यानी अब आप पुराने 500-1000 के नोट को किसी बैंक के काउंटरों से नहीं बदल सकेंगे। सरकारी बयान के मुताबिक सरकार ने जिन सेवाओं में पुराने 500-1000 के नोटों के इस्तेमाल की छूट दी है, उनमें सिर्फ 500 रुपए के नोटों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इन बिलों को भुगतान में आप 1000 के नोटों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। यानी अब 1000 रुपए का नोट कहीं नहीं चलेंगे।
अगर है पुराने नोट तो क्या करें
इस फैसले के पीछे दलील दी गई कि बैंक और डाकघरों के काउंटरों के जरिए पुराने नोटों की अदला बदली में गिरावट आने के मद्देनजर नोट बदलने की प्रक्रिया बंद की गई है। ऐसे में अब अगर आपके पास पुराने 500-100 के नोट हैं तो आप उन्हें बैंक जाकर सिर्फ उन्हें अपने बैंक खाते में जमा करवा सकते हैं।
बैंक खाता खोलना होगा जरुरी
ऐसा इसलिए ताकि अधिक से अधिक लोग बैंक खाता खोलने के लिए प्रोत्साहित हो। सरकार का मानना है कि इस फैसले से वैसे लोग खाता खोलने के लिए प्रेरित होंगे, जिनका अब तक कोई बैंक अकाउंट नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications