मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में करेंगे चुनावी जनसभा

Recommended Video

    Mamata Banerjee के गढ़ में CM Yogi Adityanath की दहाड़ | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में जिस तरह से सीबीआई और पुलिस के बीच ठन गई है उसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस पूरे विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी है। लेकिन इन सबके बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आज दोपहर 2.50 बजे झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित बोकारो के नगेन मोड़ पर उतरेगा। यहां से आदित्यनाथ सड़क मार्ग से पुरुलिया पहुंचेंगे और चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

    yogi

    दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को पश्चिम बंगाल में लैंड करने की इजाजत नहीं दी गई थी, जिसके बाद इस जगह को चुना गया है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बोकारो प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। सोमवार से ही आला अधिकारियों की बैठक जारी है। खुद भाजपा के शीर्ष नेताओं ने जगह का मुआयना किया जहां योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। खकुद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वप्रिय राय चौधरी ने जगह का मुआयना किया।

    चौधरी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार की मुखिया ममता बनर्जी अराजक हो गई हैं। वह खुद प्रदेश की मुख्यमंत्री हैं बावजूद इसके वह एक चोर के साथ खड़ हो गई हैं और उसे बचाने की कोशिश कर रही हैं और धरने पर बैठ गईं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में सीबीआई के अधिकारियों को पीटा गया। आपको बता दें कि इससे पहले ना सिर्फ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बल्कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के लिए भी बंगाल में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की इजाजत नहीं दी गई थी।

    आपको बता दें कि जब रविवार शाम को सीबीआआई की 40 अधिकारियों की टीम कोलकाता पहुंची और पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पर पहुंची। सीबीआई राजीव कुमार से शारदा चिट फंड मामले में पूछताछ करने के लिए पहुंची थी। राजीव कुमार मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम के मुखिया थे, उनपर आरोप है कि उन्होंने अहम दस्तावेज को मिटाया है, जिसकी सीबीआई तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार एसआईटी के पास पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक लाल रंग की डायरी और एक पेन ड्राइव पाया गया था। ये सभी अहम सबूत शारदा चिट फंड के मालिक सुदीप्तो सेन के पास से बरामद किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+