21 लाख की कार, 49 हजार के कुंडल, जानें सीएम योगी संपत्ति
हलफनामे के मुताबिक योगी आदित्यनाथ दो एसयूवी के मालिक हैं। उन्होंने सफारी तो बेच दी है लेकिन उनके पास अब भी फॉर्चूनर और इनोवा गाड़ियां है।
नई दिल्ली। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कानों में जो कुंडल पहनते है उसकी कीमत 49 हजार रुपए है। योगी 26 हजार के सोने की चेन में रुद्राक्ष की माला भी पहनते है। उनके पास 12 हज़ार का एक मोबाईल फोन भी है। योगी आदित्यनाथ विधानपरिषद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस चुनाव में उनकी जीत पक्की भी मानी जा रही है। इसी चुनाव के लिए योगी आदित्यनाथ ने अपनी संपत्ति का व्यौरा दिया है।

हलफनामे के मुताबिक योगी आदित्यनाथ दो एसयूवी के मालिक हैं। उन्होंने सफारी तो बेच दी है लेकिन उनके पास अब भी फॉर्चूनर और इनोवा गाड़ियां है। पिछले लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए उन्होंने 21 लाख में फॉर्चूनर खरीदी थी। योगी के पास 12 हज़ार का एक मोबाईल फोन भी है।
यूपी के मुख्यमंत्री के पास एक लाख की रिवॉल्वर और 80 हजार की रायफल है लेकिन वो भूमिहीन है उनके पास एक इंच जमीन नहीं है। दिल्ली के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के संसद भवन ब्रांच में योनईगी आदित्यनाथ के करीब 31 लाख रुपये जमा हैं।
वहीं योगी आदित्यनाथ के खिलाफ 8 मुकदमे चल रहे हैं। इनमें 2007 में गोरखपुर में हुए दंगे का केस भी शामिल है साथ ही महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में भी योगी आदित्यनाथ पर मुकदमा चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications